फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी लियोनी को आप भी रखना चाहेंगे किराएदार

विज्ञापन
विज्ञापन
सनी लियोनी जो भी काम करती हैं वह दूसरों से हट कर होता है और लोग उनकी तारीफ करते हैं। पोर्न फिल्मों के बाद वह बॉलीवुड में पैर जमा ही चुकी हैं। अब खबर है कि उनकी मकान मालकिन भी उनसे खुश हैं। मुंबई में सनी की पोर्न स्टार की इमेज देखते हुए लोग उन्हें अपना मकान किराये पर देने से हिचक रहे थे, ऐसे में पूर्व बॉलीवुड स्टार सेलीना जेटली ने अंधेरी स्थित अपना लंबा-चौड़ा फ्लैट उन्हें दिया था।
विज्ञापन

खुश हैं अपने किराएदार से

पता चला है कि सेलीना अपनी इस स्टार किरायेदार से बहुत खुश हैं। कारण यह कि एक तो सनी को लेकर सोसायटी ने कभी कोई शिकायत नहीं की और दूसरे सनी फ्लैट को बहुत ही खूबसूरती से मेंटेन किए हुए हैं। सनी को इस फ्लैट मे करीब दो साल हो चुके हैं और वह समय से सेलीना को न केवल किराया दे रही हैं, बल्कि फ्लैट का ऐसा खयाल रखती हैं मानो खुद उनका हो।
विज्ञापन

सजा कर रखा है घर

सूत्रों के मुताबिक पिछले दिनों जब सेलीना मुंबई में थीं तो फ्लैट देखने पहुंची थीं। उन्होंने सनी को धन्यवाद दिया कि फ्लैट को बहुत सजा कर रखा गया है। उम्मीद की जानी चाहिए कि सेलीना की ये तारीफें जब दूसरे मकान मालिकों तक पहुंचेंगी तो भविष्य में जरूरत पड़ने पर सनी को अपना फ्लैट देने में हिचकेंगे नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें