फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी देओल ने साझा किया पार्टीशन म्यूजियम के दौरे का अनुभव, वीडियो शेयर कर बोले- 'इतिहास के पन्ने दर्दनाक हैं'

Wed, 12 Aug 2026 07:47 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sunny Deol Viral Video: 'बंटवारा 1947' की रिलीज से पहले सनी देओल ने पार्टीशन म्यूजियम का दौरा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर किया। इसके साथ एक भावुक पोस्ट लिखी है।
विज्ञापन
1 of 5
बेटे करण देओल के साथ सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol
अपकमिंग फिल्म 'बंटवारा 1947' भारत के इतिहास के एक अहम अध्याय को फिर से दिखाने की तैयारी कर रही है। इसी सिलसिले में सनी देओल और उनके बेटे करण देओल ने हाल ही में अमृतसर के पार्टीशन म्यूजियम का दौरा किया। इस दौरे से उन्हें म्यूजियम में सहेजी गई यादों और कहानियों से जुड़ने का मौका मिला। सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी झलकियां शेयर कीं हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बेटे के साथ सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol
बेटे के साथ सनी ने किया म्यूजियम का दौरा
सनी देओल और उनके बेटे करण देओल ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के तहत अमृतसर के पार्टीशन म्यूजियम का दौरा किया। पिता-पुत्र की जोड़ी ने म्यूजियम देखा और बंटवारे से जुड़ी चीजों और उससे प्रभावित लोगों की कहानियों को करीब से जाना। म्यूजियम में घूमते हुए सनी और करण पुरानी चीजों, नक्शों, इंस्टॉलेशन और कलाकृतियों को देखने में पूरी तरह डूबे हुए नजर आए।

Junior NTR: जूनियर एनटीआर की हुई कंधे की सर्जरी, अस्पताल ने दी जानकारी; ठीक होने में लगेंगे इतने महीने

विज्ञापन

3 of 5
बेटे के साथ सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol
सनी देओल ने लिखी दमदार पोस्ट
अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए, एक्टर ने म्यूजियम में मौजूद 'दर्द, हिम्मत, बिछड़ने और जिंदा रहने' की कई कहानियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उन यादों के बीच से गुजरते हुए यह एहसास होता है कि 'बंटवारे ने कैसे लाखों लोगों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी।'

4 of 5
'बंटवारा 1947' का ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
सनी देओल ने दिया पैगाम
सनी देओल ने इस बात पर भी जोर दिया कि भले ही इतिहास के कुछ अध्याय दर्दनाक हों, लेकिन उन्हें याद रखना जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां 'शांति, इंसानियत और साथ मिलकर रहने' की अहमियत को समझ सकें। उन्होंने अपनी बात इस तरह खत्म की, 'वाहेगुरु सब पर मेहर करे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर हुआ रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol
कब रिलीज होगी 'बंटवारा 1947'?
'बंटवारा 1947' सिकंदर मिर्जा और उनके परिवार की कहानी है। कहानी में धार्मिक बंटवारे से परे इंसानियत और दया जैसे बड़े विषयों को दिखाया गया है। यह फिल्म 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें