फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादा धर्मेंद्र के गाने पर परफॉर्म करेगा पोता करण, सनी देओल कर रहे तैयारी

Wed, 27 Mar 2019 11:20 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
विज्ञापन
karan deol
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश की वादियों में जीरो डिग्री सेंटीग्रेड से भी कम तापमान में शूटिंग कर चुके अभिनेता से निर्देशक बने सनी देओल अब मुंबई में अपने बेटे के लिए पसीना बहा रहे हैं। सनी अपने बेटे करण देओल को लेकर फिल्म बना रहे हैं, 'पल पल दिल के पास'। 
विज्ञापन


इस फिल्म का फाइनल शेड्यूल मुंबई में चल रहा है और इसी शूटिंग से निकलकर आई है एक खबर जिससे इस फिल्म का रिश्ता करण के दादा धर्मेंद्र से भी जुड़ गया है। फिल्म 'पल पल दिल के पास' के निर्माण से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सनी देओल इन दिनों अपने पापा की फिल्म ब्लैकमेल का सुपरहिट गाना, 'पल पल दिल के पास तुम रहती हो' को नए सिरे से अपनी इस फिल्म के लिए फिल्मा रहे हैं। 

मशहूर निर्देशक विजय आनंद ने मूल फिल्म में ये गाना धर्मेंद्र और राखी पर फिल्माया था जिसे सनी देओल अब करण देओल और फिल्म की हीरोइन सहर बांबा पर फिल्मा रहे हैं। फिल्म 'पल पल दिल के पास' इस साल मॉनसून में रिलीज होने जा रही है। गौरतलब है कि सनी देओल की पहली फिल्म 'बेताब' और बॉबी देओल की बतौर हीरो पहली फिल्म बरसात भी मॉनसून के मौसम में ही रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें