फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सिंह साब द ग्रेट’ की राह की मुश्किलें दूर

Sat, 16 Nov 2013 03:37 PM IST
अमर उजाला मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंह साहब की द ग्रेट की मुश्किलें दूर हो गई हैं। इस पर कुछ धार्मिक संगठनों की आपत्ति थी।
विज्ञापन


निर्देशक अनिल शर्मा अब निश्चिंत हैं। उनकी फिल्म ‘सिंह साब द ग्रेट’ को लेकर चल रहे तमाम विवाद खत्म हो गए हैं। पिछले कुछ समय से सेंसर बोर्ड और सिख समुदाय के कुछ लोगों में उनकी फिल्म को लेकर नाराजगी व्यक्त की जा रही थी।

अमृतसर स्थित सिखों की सर्वोच्च संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के हस्तक्षेप के बाद सारे मामले सुलझाए जा चुके हैं और अनिल शर्मा आगामी शुक्रवार को अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म की रिलीज के तैयारियों में जुट गए हैं। सेंसर बोर्ड ने इस सनी देओल स्टारर फिल्म को यू/ए प्रमाणपत्र प्रदान किया है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शुरुआत में कुछ लोग फिल्म के नाम में ‘सिंह साब’ शब्द पर आपत्ति उठा रहे थे, लेकिन अनिल ने साफ किया कि वह ‘साहब’ शब्द नहीं लिख रहे है।

इसी प्रकार सेंसर बोर्ड के कुछ सदस्यों को फिल्म के उस दृश्य पर आपत्ति थी, जिसमें सनी देओल को अपनी पगड़ी खोल कर एक बच्चे को गड्डे से बाहर निकालते दिखाया जा रहा था। इसके अलावा भी कुछ दृश्य थे, जिन पर सिख समुदाय के सदस्यों को आपत्ति थी।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार अनिल शर्मा ने पंजाबी ग्लोबल फाउंडेशन की प्रमुख गुरप्रीत कौर और कुछ अन्य लोगों की मदद से अपनी फिल्म के लिए एसजीपीसी का समर्थन हासिल किया। एसजीपीसी ने ‘सिंह साब द ग्रेट’ को अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) प्रदान कर दिया है। यही नहीं, उन्होंने कहा कि वे पूरी तरह से फिल्म के साथ हैं।

इस पूरे मामले पर बातचीत के दौरान अनिल शर्मा ने पुष्टि की कि उनकी फिल्म अब सेंसर बोर्ड से पास हो चुकी है और कोई समस्या नहीं है। लेकिन उन्होंने कहा कि कुछ तत्व हैं जो फिल्म की रिलीज में बाधा डालने की कोशिशें कर रहे हैं।
विज्ञापन


परंतु एसजीपीसी के समर्थन के बाद सारे रास्ते साफ हैं। अनिल शर्मा के अनुसार, ‘हम किसी की आस्था को चोट नहीं पहुंचा रहे, बल्कि हमारी कोशिश है कि फिल्म देख कर पूरे सिख समुदाय का सिर गर्व से ऊंचा हो।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें