फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी देओल की फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' की मुश्किल और बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सनी देओल की फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' की रिलीज पर दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट द्वारा लगाई रोक को हाइकोर्ट ने 25 अगस्त तक बढ़ा दिया है। फिल्म के खिलाफ जून में कोर्ट में याचिका दायर की गई थी।
विज्ञापन


याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट ने 30 जून को फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी थी। फिल्म के खिलाफ दायर की गई याचिका में फिल्म पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है।

फिल्म के निर्माता, निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी और अभिनेता सनी देओल पर भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में देशभर में कई मुकदमें दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म अभी पूरी ही नहीं तो रिलीज होगी कैसे!

पिछले दिनों फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' का ट्रेलर लीक हुआ था। जिसमें भगवान शिव के वेश में एक व्यक्ति को गालियां देते दिखाया गया है, साथ ही ट्रेलर में बनारस के लोगों और पंडाओं को भी गालियां देते हुए दिखाया गया है। इस ट्रेलर के आने के बाद से ही फिल्म का जबर्दस्त विरोध हो रहा है।

फिल्म की रिलीज पर कोर्ट ने रोक लगा दी है लेकिन फिल्म को रिलीज कब होना था। इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है। फिल्म के निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी का कहना है कि फिल्म की डबिंग अभी पूरी नहीं हुई है। डबिंग के बाद ही फिल्म की रिलीज के बारे में फैसला लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें