शाहिद कपूर ने सोनाक्षी सिन्हा को अपनी शादी के रिसेप्शन में नहीं बुलाया लेकिन उनके हिस्से भी शाहिद के रिसेप्शन के साथ ही एक खुशी आई। ट्विटर पर सोनाक्षी के फॉलोवर्स की संख्या 50 लाख पहुंच गई है। जिससे सोनाक्षी काफी खुश हैं।
सोनाक्षी शाहिद की शादी के रिसेप्शन में जाएंगी या नहीं इसको लकर कई कयास लगाए जा रहे थे। सोनाक्षी ने खुद भी शाहिद की शादी से पहले ही शादी में शामिल होने की इच्छा जताई थी। लेकिन शाहिद ने उनको नहीं बुलाया।
सोनाक्षी का नाम 'आर राजकुमार' की शूटिंग के दौरान शाहिद से जोड़ा गया था। इसीलिए शाहिद उनको शादी में बुलाते हैं या नहीं इस पर सभी की निगाहें थी।