मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिल्म की एनिवर्सरी मनाई
फिल्म की लीड एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि ने भी 'माहिया तेरी कसम' गाने को रीक्रिएट करके इस फिल्म की 36वीं एनिवर्सरी मनाई।
अपने डांस मूव्स दिखाते हुए एक वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'आज घायल की 36वीं एनिवर्सरी है। एक ऐसी फिल्म जो हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी। तीन दशक बाद जब मैं इंडियन सिनेमा से फिर से जुड़ रही हूं, तो फिल्म के इस खूबसूरत रोमांटिक गाने को फिर से देखना बहुत खास लग रहा है।'
फिल्म की स्टारकास्ट
'घायल' के निर्देशक राजकुमार संतोषी थे। इसमें राज बब्बर और अमरीश पुरी ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं। मौसमी चटर्जी, अन्नू कपूर, ओम पुरी, शरत सक्सेना और सुदेश बेरी सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे। ढाई करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।