फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुलकारी दुपट्टे में चमकीं अंशुला, साझा की 'माता की चौकी' की फोटोज, जान्हवी ने उतारी आरती; अर्जुन ने किया डांस

Mon, 22 Jun 2026 09:54 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anshula Kapoor Mata Ki Chowki: अंशुला कपूर अपने मंगेतर रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। शादी से पहले रोहित के घरवालों की तरफ से होने वाली बहू के लिए रविवार को 'माता की चौकी' का आयोजन किया गया। जिसकी तस्वीरें अंशुला ने आज शेयर की हैं।
विज्ञापन
अंशुला कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। शादी से पहले 21 जून को अंशुला के घर पर माता की चौकी का भव्य आयोजन हुआ। जिसकी तस्वीरें अंशुला ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है।

विज्ञापन

'माता की चौकी' से शुरू हुई शादी की रस्में
अंशुला कपूर ने अपने होने वाले पति रोहन ठक्कर के साथ इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन शानदार तस्वीरों के साथ अंशुला ने कैप्शन में लिखा, '21/6/26 प्यार, परिवार और आशीर्वाद।'

रोहन के परिवार ने रखी पहली रस्म
अंशुला कपूर ने आगे लिखा, 'हमारी शादी के रस्मों की शुरुआत रोहन के परिवार की तरफ से रखी गई 'माता की चौकी' से हुई।' इन तस्वीरों में अंशुला और रोहन बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

अंशुला ने पहना 'फुलकारी दुपट्टा'
अंशुला कपूर ने लिखा, 'इस खास मौके पर मेरे लिए 'फुलकारी दुपट्टा' पहनना बहुत मायने रखता था। पंजाबी परंपराओं से जुड़ी यह चीज हमारी संस्कृति, बेहतरीन कारीगरी और घर की बड़ी-बुजुर्ग महिलाओं के आशीर्वाद को दिखाती है।' 

रोहन के साथ नई शुरुआत
अंशुला कपूर ने आगे लिखा, 'पंजाबी दुल्हनों के लिए फुलकारी हमेशा से उनकी जिंदगी के सबसे खास पलों का हिस्सा रही है। रोहन के साथ अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने के लिए इससे सुंदर तरीका और कोई नहीं हो सकता।'

डिजाइनर टीम का किया शुक्रिया
अंशुला कपूर ने आगे लिखा, 'मेरे सपनों का इतना खूबसूरत लहंगा बनाने के लिए पूरी डिजाइनर टीम का बहुत-बहुत शुक्रिया। यह सिर्फ एक कपड़ा नहीं बल्कि कला का एक खूबसूरत नमूना है, जिसे बहुत प्यार और बारीकी से बुना गया है। मुझे यह बेहद पसंद आया।'

बहनों के साथ दिए पोज
अंशुला ने अपनी दोनों बहनों के साथ जमकर पोज दिए। इस तस्वीर में अंशुला के साथ खुशी कपूर और जान्हवी कपूर बेहद खुश नजर आ रही हैं। ये तीनों बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।

पिता और भाई के साथ खास तस्वीर
अंशुला ने अपने पिता बोनी कपूर और भाई अर्जुन कपूर के साथ भी जमकर पोज दिए। इस तस्वीर में ये तीनों एक साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। अर्जुन ने अपनी बहन अंशुला को प्यार से गले लगा रखा है।

रोहन ने अंशुला को कैसे किया था प्रपोज
अक्तूबर 2025 में अंशुला और रोहन की सगाई हुई थी। रोहन ने अंशुला के पसंदीदा शहर के सेंट्रल पार्क में एक महल के सामने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। इस तस्वीर में रोहन अपनी होने वाली पत्नी को किस करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

अर्जुन ने किया डांस
इस खुशी के मौके पर अर्जुन कपूर ने जमकर डांस किया। जिसकी झलक अंशुला ने शेयर की है। अर्जुन और अंशुला के आस-पास कई लोग डांस करते नजर आ रहे हैं।


देखिए बाकी की ये खास तस्वीरें...







यह भी पढ़ें: मंडे टेस्ट में पास या फेल हुई 'मैं वापस आऊंगा' और 'हॉन्टेड 3डी', जानें फिल्मों का कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें