फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पापा धमाल मचाने वाले हैं', सनी ने पिता धर्मेंद्र की 'इक्कीस' के लिए की सराहना, अगस्त्य के लिए लिखी यह बात

Thu, 30 Oct 2025 05:00 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ikkis Dharmendra Agastya Nanda: सनी देओल ने अपने पिता धर्मेंद्र की 'इक्कीस' में उनकी दमदार भूमिका के लिए सहारना करते हुए सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ ही सनी ने अगस्त्य नंदा के लिए भी खास बात लिखी है।
विज्ञापन
सनी देओल-धर्मेंद्र-अगस्त्य नंदा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

89 साल की उम्र में भी फिल्मों में सक्रिय धर्मेंद्र अपने अभिनय से सभी का आश्चर्यचकित कर देते हैं। धर्मेंद्र फिल्म 'इक्कीस' में नजर आएंगे। 29 अक्तूबर को 'इक्कीस' का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसमें धर्मेंद्र और अगस्त्य नंदा के अभिनय की जमकर सराहना हो रही है। वहीं आज सनी ने अपने पिता और एक्टर अगस्त्य की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया हैंडल पर एक खास पोस्ट शेयर किया है।
विज्ञापन
Trending Videos

सनी देओल का पोस्ट
सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर आगामी फिल्म 'इक्कीस' का ट्रेलर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'पापा फिर से धमाल मचाने वाले हैं। बहुत अच्छे लग रहे हैं पापा। आपसे प्यार है। प्यारे अगस्त्य, ढेर सारी शुभकामनाएं, आप भी धमाल मचाएंगे।' सनी ने आगे फिल्म 'इक्कीस' को लेकर लिखा, 'वो इक्कीस का था, इक्कीस का ही रहेगा। दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म्स प्रस्तुत करते हैं इक्कीस, श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता - सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की एक अनकही सच्ची कहानी। सिनेमाघरों में, दिसंबर 2025 में।'

फिल्म 'इक्कीस' के बारे में
फिल्म इक्कीस में धर्मेंद्र और अगस्त्य नंदा के अलावा जयदीप अहलावत, सिमर भाटिया, दीपक डोबरियाल, विवान शाह, सिकंदर खेर, राहुल देव के अलावा भी कई कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है। इस फिल्म का निर्माण दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म्स के तहत किया गया है। 'इक्कीस', परमवीर चक्र विजेता लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल, सबसे कम उम्र के अधिकारी की कहानी से प्रेरित है। 'इक्कीस' 1971 के युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म है।
विज्ञापन

सनी देओल का वर्कफ्रंट
सनी देओल कई आगामी फिल्में शामिल हैं। सनी 'बॉर्डर 2', 'लाहौर 1947' (आमिर खान के साथ) और 'गबरू' में नजर आएंगे। 'बॉर्डर 2', 22 जनवरी, 2026 को रिलीज होगी। यह फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है। इसके अलावा, वह नितेश तिवारी की 'रामायण पार्ट 1' में हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे, जो अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी। 

यह भी पढ़ें: यश अभिनीत 'टॉक्सिक' की टीम ने अफवाहों को किया खारिज, बताया कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें