फिल्म 'बंटवारा 1947' में सनी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम@
संतोषी के साथ काम कर चुके सनी देओल
निर्देशक और अभिनेता की जोड़ी ने हाल ही में रिलीज हुई बंटवारे पर बनी फिल्म 'बंटवारा 1947' में साथ काम किया, जिससे 30 साल बाद उनकी वापसी हुई। 90 के दशक में उन्होंने 'घायल', 'दामिनी' और 'घातक' जैसी बॉक्स ऑफिस हिट फिल्में दी थीं।
निर्देशक ने क्या जानकारी दी?
संतोषी ने पीटीआई से बातचीत में कहा 'सनी और मैं कुछ कहानियों पर काम कर रहे हैं और जल्द ही हम इसके बारे में औपचारिक घोषणा करेंगे। फिल्म में भरपूर एक्शन है। इसका नाम 'घातक घुस के मारेगा' है। यह कोई सीक्वल नहीं है। लेकिन इसमें किरदार वही है।
'घातक' के बारे में जानकारी
- राजकुमार संतोषी की 1996 की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'घातक' एक ईमानदार आदमी की कहानी है।
- इसकी कहानी और डायलॉग भी राजकुमार संतोषी ने ही लिखे थे।
- इसमें सनी देओल के अलावा मीनाक्षी शेषाद्रि, डैनी, अमरीश पुरी, मुकेश ऋषि और केके रैना थे।
- 6.25 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 32.7 करोड़ रुपये कमाए थे।
कब रिलीज हुई 'बंटवारा 1947'?
14 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म 'बंटवारा 1947' में सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह थे। इसे आमिर खान प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई।