'बॉर्डर 2' की सफलता सेलिब्रेट करते सनी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम
'बाहुबली' के साथ काटा केक
इसके बाद सनी देओल केक काटते हैं और कहते हैं, 'मेरे को कोई खिला देगा क्या'? इसके बाद वे अपनी टीम के सदस्य बाहुबली से मिलवाते हैं और कहते हैं, 'बाहुबली यह केक लेकर आए हैं'। बाहुबली सनी देओल को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर फिल्म की सफलता की बधाई देते हैं। टीम के सभी लोगों के चेहरे पर फिल्म की सफलता की खुशी साफ देखी जा सकती है।
निर्देशक अनुराग सिंह का जताया आभार
इसके अलावा सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक अन्य वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे फिल्म के निर्देशक अनुराग सिंह का आभार जताते दिख रहे हैं। उन्होंने लिखा है, 'मुझे एक्सपोज करने के लिए धन्यवाद। आई लव यू, अनुराग। ढाई किलो के हाथ और 5 किलो के दिल वाले आदमी का अनदेखा पहलू। दहाड़ लेजेंडरी है। लेकिन हंसी भी वैसी ही है जो सेट पर रौनक ला देती है। आप स्क्रीन पर जो पावर लाते हैं, उससे लेकर सेट पर जो गर्माहट लाते हैं, हर दिन आपके साथ काम करना खुशी की बात रही है।
'बॉर्डर 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
एक तरफ फिल्म के हीरो सनी दओले, वरुण, अहान और दिलजीत के काम की तारीफ हो रही हैं, तो फिल्म की महिला कलाकारों, मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और अन्या सिंह ने भी अपने अभिनय से महफिल लूट ली। बात करें फिल्म 'बॉर्डर 2' के कलेक्शन की तो कल शुक्रवार को आठवें दिन इसकी कमाई 10.75 करोड़ रुपये रही थी। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 241.5 करोड़ रुपये हो चुका है।