क्या रणबीर कपूर ने डिजाइन के साथ पुश्तैनी घर का नाम भी बदल दिया?
रणबीर कपूर और आलिया ने बेशक इस पुश्तैनी घर में कई नए बदलाव कराए हैं। डिजाइन से लेकर सजावट और बनावट में नई चीजें जोड़ी गई हों। मगर, घर के नाम में कपल ने कोई परिवर्तन नहीं कराया है। यह घर आज भी अपनी समृद्ध विरासत की झलक पेश कर रहा है और इसकी नई नेम प्लेट में भी यही दिखाई दे रहा है। रणबीर कपूर ने घर का नाम नहीं बदला है। पहले इस घर का नाम रणबीर कपूर की दादी के नाम पर 'कृष्णा राज' था और आज भी यही नाम है।
बंगले में परिवार की विरासत की झलक
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के भव्य बंगले की नई नेम प्लेट की तस्वीर सामने आई है। सोशल मीडिया पर इस पर अंकित नाम ने सभी का ध्यान खींच लिया है। नेम प्लेट बेशक नई है, मगर नाम वही पुराना है। इस घर की नई नेम प्लेट पर 'कृष्णा राज' नाम लिखा है। रणबीर कपूर ने अपनी दिवंगत दादी के नाम पर ही बंगले का नाम रखा है। यह घर अब कपूर परिवार की विरासत, पारिवारिक जड़ों के साथ नई शुरुआत के प्रतीक के तौर पर देखा जा रहा है।
नेटिजन्स बोले- 'पोता हो तो ऐसा'
रणबीर कपूर के इस फैसले की नेटिजन्स तारीफ कर रहे हैं और लिख रहे हैं, 'पोता हो तो ऐसा। दादी का नाम और परिवार की शान दोनों बरकरार रखी हैं'। वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इसमें विक्की कौशल भी नजर आएंगे। इसके अलावा रणबीर कपूर जहां 'रामायण' में नजर आएंगे। वहीं, आलिया की झोली में ‘अल्फा’ भी है।