अभिनेता सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र के साथ पहाड़ों पर मस्ती कर रहे हैं। सनी देओल और धर्मेंद्र हिमाचल के पहाड़ों पर मस्ती कर रहे हैं, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। धर्मेंद्र पाजी और सनी के इस वीडियो को उनके प्रशंसक जमकर पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो पर जमकर टिप्पणियां आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा है, धर्मेंद्र पाजी आप हजारों साल जियो।
इस वीडियो को सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसे अब तक 1 लाख 24 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो में सनी देओल और धर्मेंद्र एक शिविर में बैठे हुए हैं। जो कि समुद्र तल से 9000 फीट ऊपर स्थित है। वीडियो में दोनों बाप-बेटे आपस में बात कर रहे हैं। धर्मेंद्र वीडियो में सनी देओल की तरफ देखकर मुस्करा रहे हैं। उन्हें कहते हुए सुना जा रहा है, मेरे ख्याल से 9000 मीटर की ऊंचाई पर हम दोनों आनंद ले रहे हैं। ऐसे ही जीना चाहिएय़ मैं आप सभी से प्यार करता हूं। यह सब भगवान का आशीर्वाद और आपकी शुभकामनाएं हैं।