फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय कपूर की तीसरी पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट का किया रुख, करिश्मा कपूर के तलाक के डॉक्यूमेंट्स से जुड़ा है मामला

Thu, 15 Jan 2026 10:18 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sunjay Kapur Inheritance Dispute Row: काफी वक्त से करिश्मा कपूर के पूर्व और दिवंगत पति संजय कपूर की प्रॉपर्टी का मामला कोर्ट में चल रहा है। इस मामले में संजय की तीसरी पत्नी ने अब एक बड़ा कदम उठाया है। यह मामला जाकर करिश्मा और संजय कपूर के तलाक से जुड़ गया है। जानिए, क्या है पूरा मामला?  

विज्ञापन
प्रिया कपूर, दिवंगत संजय कपूर, करिश्मा कपूर और उनके बच्चे - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2016 में करिश्मा कपूर और संजय कपूर का तलाक हुआ था। इस तलाक के सभी डॉक्यूमेंट्स की सर्टिफाइड कॉपी को अब दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया कपूर देखना चाहती हैं। इसके लिए प्रिया ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।

विज्ञापन


प्रिया क्यों चाहती हैं करिश्मा कपूर के तलाक के रिकॉर्ड्स?
प्रिया अपने दिवंगत पति संजय कपूर द्वारा किए गए फाइनेंशियल अरेंजमेंट, बच्चों की कस्टडी से जुड़े अरेंजमेंट्स का पता लगानी चाहती हैं। यह जानकारी उन्हें करिश्मा और संजय कपूर के तलाक के रिकॉर्ड्स से पता चलेगी। ऐसे में वह तलाक के उन डॉक्यूमेंट्स की सर्टिफाइड कॉपी की मांग कर रही हैं। लेकिन जस्टिस ए. एस. चंदुरकर की बेंच इस बात पर विचार करेगी कि क्या ये गोपनीय दस्तावेज प्रिया कपूर को दिए जाने चाहिए। 

ये खबर भी पढ़ें: जब अक्षय खन्ना ने सरेआम चूमा था दुल्हन बनीं करिश्मा कपूर का हाथ; 'धुरंधर' की सक्सेस के बीच पुराना वीडियो वायरल 
विज्ञापन


क्या है संजय कपूर की प्रॉपर्टी से जुड़ा विवाद?
काफी समय से दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। यह मामला कोर्ट में है। इस केस में अब तक कई लोग अपना-अपना पक्ष सामने रख चुके हैं। कोर्ट में मामला करिश्मा कपूर के बच्चों और संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव के बीच चल रहा है। इस मामले में बिजनेसमैन संजय कपूर की बहन मधीरा कपूर करिश्मा कपूर के बच्चों के बच्चों को सपोर्ट कर चुकी हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें