फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर 2 का ट्रेलर देख खड़े हुए रोंगटे, सनी देओल के अभिनय के कायल हो गए फैंस; यूजर्स बोले- ‘बचपन की यादें…’

Thu, 15 Jan 2026 09:44 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Border 2 Trailer Reaction: गुरुवार को फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। इस ट्रेलर को देखकर फैंस ने जमकर रिएक्शन दिए। जानिए, फैंस को कैसा लगा ‘बॉर्डर 2’ का ट्रेलर?
विज्ञापन
फिल्म 'बॉर्डर 2' के ट्रेलर में सनी देओल और दलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@tseriesfilms
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर फैंस के बीच रिलीज से पहले ही क्रेज देखा जा रहा है। आज जब इस फिल्म का ट्रेलर सामने आए तो फैंस काफी खुश हुए। ट्रेलर पर किस तरह के रिएक्शन फैंस, सोशल मीडिया यूजर्स ने दिए हैं? जानिए। 

विज्ञापन


सनी देओल के कायल हुए फैंस, दिलजीत भी पसंद आए
‘बॉर्डर 2’ के ट्रेलर में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी आर्मी, नेवी और एयरफोर्स ऑफिसर के रूप में नजर आए। सभी की एक्टिंग की झलक ट्रेलर में देखने को मिली। लेकिन फैंस को सबसे ज्यादा सनी देओल ही भाए। एक यूजर्स ने लिखा, ‘सनी देओल स्क्रीन पर ईमानदारी से अभिनय करते हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सनी देओल की स्क्रीन प्रेजेंस सॉलिड है।’ इसी तरह के कमेंट्स कई फैंस ने सनी देओल को लेकर किए। खास ट्रेलर में सनी देओल के कहे गए डायलॉग सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आए हैं। वहीं कुछ लोगों को दिलजीत दोसांझ भी एयरफोर्स ऑफिसर के रोल में खूब जंचे।

विज्ञापन


 
विज्ञापन

वरुण और अहान शेट्टी को भी सराहा
फिल्म के ट्रेलर में वरुण धवन और अहान शेट्टी का अभिनय भी दर्शकों को पसंद आया। कुल मिलाकर सभी एक्टर्स, अपने-अपने किरदारों में खूब जमे हैं। फिर 'बॉर्डर' के फैंस रहे लोग, 'बॉर्डर 2' को लेकर एक्साइटेड हैं। फिल्म को अनुराग सिंह ने निर्देशित किया है।

ये खबर भी पढ़ें: Border 2 Trailer: ‘जंग हथियारों से नहीं जुर्रत से जीती जाती है’, ‘बॉर्डर 2’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज

कब रिलीज होगी फिल्म? 
अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित और जेपी दत्ता द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इसी महीने रिलीज हो रही है। यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। 'बॉर्डर 2' साल 2026 की पहली बड़ी फिल्म है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें