अभिनेता संजय दत्त की रिहाई की तारीख तय हो गई है। संजय दत्त की सजा 25 फरवरी को पूरी हो जाएगी। लेकिन उन्हें पुणे की यरावडा जेल से 27 फरवरी को रिहा किया जाएगा।
जेल प्रसाशन ने संजय दत्त की रिहाई के लिए मार्च महीना तय किया था। लेकिन राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए संजय को फरवरी में ही रिहा करने का फैसला किया है।
राज्य सरकार की ओर से दी गई छूट के अनुसार संजय दत्त की सजा 25 फरवरी को पूरी हो जाएगी। लेकिन चूंकि सजा के दौरान संजय दत्त की ओर से ली गई पेरोल में उन्होंने दो अतिरिक्त दिन बाहर बिताए थे। उसके एवज में उन्हें दो और दिन जेल में काटना पड़ेगा।
Sanjay Dutt's jail term to end on Feb 25th but actor will be released on Feb 27th since he overextended his parole time by 2 days— ANI (@ANI_news) January 6, 2016
जेल प्रशासन के मुताबिक किसी कैदी को सजा के दौरान उनके स्वभाव और अन्य कैदियों संग किए व्यवहार के आधर पर सजा से 30 दिन पहले रिहा करने का प्रावधान होता है। लेकिन महाराष्ट्र सरकार ने संजय दत्त के शालीन व्यवहार का हवाला देकर उन्हें 105 दिन पहले रिहा किए जाने का फैसला कर लिया है।