फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govinda: क्या गंजे हैं गोविंदा? पत्नी सुनीता आहूजा ने पहले खोली अभिनेता की पोल; फिर बचाव में कही ये बात

Tue, 16 Jun 2026 07:37 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sunita Ahuja Reveal Govinda Secret: 62 साल के गोविंदा का हेयरस्टाइल आज भी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय है। उनके घने बाल फैंस को हैरान करते हैं। लेकिन हाल ही में पत्नी सुनीता ने उनकी पोल खाेल दी है।  

विज्ञापन
गोविंदा और सुनीता आहूजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेबाक अंदाज और बातों के लिए सोशल मीडिया पर मशहूर हैं। हालिया एक इंटरव्यू में उन्होंने गोविंदा की पोल सबके सामने खोल दी। गोविंदा के गंजेपन का जिक्र सरेआम क दिया। साथ ही अभिनेता और अपने पति के बचाव में एक बड़ी बात भी कह दी। 
विज्ञापन


हेयर पैच लगाते हैं गाेंविदा 
मैशेबल इंडिया से की गई हालिया बातचीत में सुनीता आहूजा ने अपने गोविंदा के लुक और इतने वर्षों में उनमें आए बदलावों के बारे में बात की है। वह कहती हैं, ‘अब भी वह हैंडसम दिखते हैं, लेकिन उस समय उनके बाल असली थे। अब वह पैच (नकली बाल) लगाते हैं।' 
विज्ञापन

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम
अपने पति का सुनीता ने किया बचाव
जब होस्ट गोविंदा के गंजे होने की बात पर हंस पड़ा तो सुनीता ने अपने पति का बचाव किया। वह कहती हैं, ‘इसमें शर्मिंदा होने की कोई बात नहीं है। इसमें छिपाने की भी क्या बात है? कई हीरो ऐसा करते हैं। पुरुष और महिलाएं दोनों हेयर पैच लगाते हैं।’
इस तरह कई बॉलीवुड एक्टर्स की तरफ सुनीता ने इशारा कर दिया कि वह सितारे भी गंजे हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: सुनीता आहूजा ने किस पर बरसाया प्यार? बोलीं- ‘प्रॉपर्टी इसी के नाम पर करके जाऊंगी’; देखें वायरल वीडियो

गोविंदा और सुनीता के रिश्ते की तलखी जगजाहिर
कुछ महीने पहले सुनीता आहूजा ने एक पाॅडकास्ट में अपने और गोविंदा के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। इस बातचीत में उन्होंने गोविंदा पर धोखा देने का आरोप लगाया। पत्नी सुनीता के आरोपों पर गोविंदा ने खुलकर बात की है। अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को गलत बताया था।
इन दिनों गोविंदा की पत्नी कई रियलिटी शो में नजर आ रही हैं, अपने मजाकिया अंदाज से सबका दिल जीत रही हैं। साथ ही वह बॉलीवुड फिल्मों में भी जल्द नजर आएंगी। इसके अलावा गोविंदा और सुनीता का बेटा हर्ष भी फिल्मों में डेब्यू करने वाला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें