पीएम मोदी को मिला सम्मान
पीएम मोदी को स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी से वहां का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस' मिला है। इस गौरवपूर्ण पल का वीडियो शेयर करते हुए पीएम मोदी ने इसके बैकग्राउंड में फिल्म 'AA23' का दमदार म्यूजिक लगाया, जिसे मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है।
सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं
पीएम मोदी द्वारा इस म्यूजिक का इस्तेमाल करते ही यह वीडियो तुरंत वायरल हो गया। फैंस और सिनेमा जगत के लोग इसे अल्लू अर्जुन के देशव्यापी प्रभाव का बड़ा सबूत मान रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'अल्लू अर्जुन असली 'पैन इंडिया स्टार' हैं।'
एक फैन ने लिखा, 'देश के प्रधानमंत्री द्वारा उनकी फिल्म के म्यूजिक का इस्तेमाल करना यह दिखाता है कि उनका सांस्कृतिक प्रभाव कितना बड़ा है', दूसरे फैन ने लिखा, '140 करोड़ की आबादी वाले देश के प्रधानमंत्री ने अपनी पोस्ट के लिए अल्लू अर्जुन की फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक चुना।' एक और फैन ने लिखा, 'सिर्फ नाम ही काफी है सोशल मीडिया के बादशाह अल्लू अर्जुन।'
'AA23' के बारे में
फिल्म 'AA23' अभी शुरुआती दौर में है, लेकिन इस फिल्म के गाने '23' को इंस्टाग्राम पर 12 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह फिल्म अल्लू अर्जुन और ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर लोकेश कनगराज की एक साथ पहली फिल्म है। इस फिल्म में अल्लू के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें: कृति सेनन ने बताया अपनी फिल्म 'कॉकटेल 2' के खास लुक का राज, लिखा- 'ऐसा रूप पहले कभी नहीं...'