तलाक की खबरों पर क्या बोलीं सुनीता
जब उनसे फर्जी खबरों या अफवाहों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मजाक करते हुए कहा, 'अब तू ज्यादा ही बोल रहा है बेटा।' उन्होंने आगे कहा, 'मेरे को कोई फर्क नहीं पड़ता, कोई भी न्यूज आएगी। मैंने पहले भी बोला है, जब तक हमारे मुंह से नहीं सुनोगे, किसी भी न्यूज पर रिएक्ट मत करना। जब तक हम नहीं मुंह खोले, बाद में सब गोल ही गोल है।' ऐसे में अब उन्होंने साफ कर दिया है कि किसी भी खबर के लिए जब तक हम अपना मुंह नहीं खोलेंगे, तक तक बाकी सब सिर्फ अफवाहें होंगी।'
Amar Ujala Samwad: अमर उजाला संवाद का हिस्सा बनेंगी नुसरत भरुचा, सिनेमा और अभिनय से जुड़े करेंगी मजेदार खुलासे
सुनीता के जवाब से मिली अफवाहों को हवा
रविवार को सुनीता का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें जब पैपराजी ने उनसे पूछा, 'सर कैसे हैं?' तो उन्होंने नीचे देखा और बिना कोई प्रतिक्रिया दिए आगे बढ़ गईं। इससे पहले भी सुनीता का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें जब पैपराजी ने उनसे पूछा कि अभिनेता कहां हैं तो उन्होंने जवाब दिया, 'हम भी ढूंढ रहे हैं।'