फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jewel Thief Trailer: 500 करोड़ी हीरे तो लूटने निकले जयदीप अहलावत-सैफ अली खान, एक-दूसरे की जान के बने दुश्मन

Mon, 14 Apr 2025 06:51 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jewel Thief Trailer: जयदीप अहलावत और सैफ अली खान इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ज्वेल थीफ' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब नेटफ्लिक्स ने आगामी एक्शन थ्रिलर 'ज्वेल थीफ: द हीस्ट बिगिन्स' का आधिकारिक ट्रेलर जारी कर दिया है।
विज्ञापन
ज्वेल थीफ - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयदीप अहलावत और सैफ अली खान इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ज्वेल थीफ' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब नेटफ्लिक्स ने आगामी एक्शन थ्रिलर 'ज्वेल थीफ: द हीस्ट बिगिन्स' का आधिकारिक ट्रेलर जारी कर दिया है। फिल्म का निर्माण सिद्धार्थ आनंद और ममता आनंद ने मार्फ्लिक्स प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है।

विज्ञापन

 

चोर बने सैफ अली खान
कूकी गुलाटी और रॉबी ग्रेवाल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सैफ अली खान ने रेहान रॉय की भूमिका निभाई है, जो एक कुशल चोर है और जयदीप अहलावत ने राजन औलाख की भूमिका निभाई है, जो एक माफिया बॉस है। कुणाल कपूर ने विक्रम पटेल की भूमिका निभाई है, जो रॉय को पकड़ने पर आमादा एक जासूस है, जबकि निकिता दत्ता फराह की भूमिका में हैं, जो अफ्रीकी रेड सन ज्वेल से जुड़ी केंद्रीय डकैती की साजिश से निकटता से जुड़ी हुई है।
Amar Ujala Samwad: अमर उजाला संवाद का हिस्सा बनेंगी नुसरत भरुचा, सिनेमा और अभिनय से जुड़े करेंगी मजेदार खुलासे

फिल्म का ट्रेलर
फिल्म औलक (जयदीप) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अफ्रीका के सबसे कीमती हीरे रेड सन को चाहता है। वह इसे लूटने के लिए एक आदमी (सैफ अली खान) को काम पर रखता है और फिर एक पुलिस वाला (कुणाल कपूर) है, जो इस लुटेरे के पीछे है और उसे गिरफ्तार करना चाहता है। ट्रेलर में देखने को मिला कि वे डकैती की योजना कैसे बनाते हैं। साथ ही सैफ और कुणाल के किरदार के बीच बिल्ली और चूहे का खेल भी देखने को मिला।

Pics: हुमा कुरैशी से लेकर कुब्रा सैत तक मुंबई पार्टी में पहुंचे सितारे, अलग-अलग ड्रेस में दिखाए हुस्न के जलवे
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
आज सोमवार को मुंबई में एक कार्यक्रम में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया। ज्वेल थीफ 25 अप्रैल, 2025 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन कुकी गुलाटी और रॉबी ग्रेवाल ने किया है। फिल्म में निकिता दत्ता भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें