फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील शेट्टी की इच्छा, 'धड़कन' के रीमेक में साथ काम करें उनके और अक्षय के बेटे

Fri, 23 Jun 2017 04:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
सुनील शेट्टी
विज्ञापन
इन दिनों बॉलीवुड में फिल्मों के रीमेक ज्यादा बनाए जा रहे हैं। हाल ही में अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा हॉलीवुड फिल्म 'ब्रदर्स' के रीमेक और ऋतिक 'नाइट एंड डे' के रीमेक 'बैंग-बैंग' में नजर आए थे। वरुण धवन भी इस रेस में पीछे नहीं है, वो सलमान खान की सुपर हिट रही फिल्म 'जुड़वा' के सीक्वल में नजर आएंगे।
विज्ञापन


वहीं सुनील शेट्टी भी चाहते हैं कि उनकी फिल्म 'धड़कन' की सीक्वल बनाया जाए। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं कि इस फिल्म में उनके बेटे अहान और अक्षय कुमार के बेटे आरव मुख्य भूमिका निभाएं।
 
धर्मेश दर्शन के डायरेक्श के बारे में उन्होंने कहा, 'इस फिल्म का म्यूजिक बहुत ही बढ़िया था और ये एक सिंपल फिल्म थी। आज भी लोग धड़कन के बारे में बात करते हैं। इससे पता चलता है कि काफी लोगों तक इसकी पहुंच है।' बता दें कि 'धड़कन' के डायरेक्टर धर्मेश दर्शन थे। 
विज्ञापन


फिल्म में सुनील शेट्टी के अलावा अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी का भी मुख्य रोल था। 

'धड़कन' के रीमेक में किरदारों को लेकर सुनील ने कहा, 'मैं इसमें अहान और आरव को देखना चाहता हूं। ये मजेदार होगा और सही भी होगा।'  अगर 'धड़कन' का रीमेक बनता है और उसमें इन दोनों स्टार किड्स को कास्ट किया जाता है तो फिल्म वास्तव में दिलचस्प होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें