फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suniel Shetty: सुनील शेट्टी ने की दामाद केएल राहुल की तारीफ, बोले- 'वे देश के लिए खेलना चाहते हैं'

Tue, 20 May 2025 09:10 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Suniel Shetty Praise For Son-In-Law KL Rahul: हाल ही में क्रिकेटर केएल राहुल ने टी20 क्रिकेट में एक रिकॉर्ड बनाया है। वे सबसे तेजी से 8000 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इस पर उनके ससुर व एक्टर सुनील शेट्टी ने प्रतक्रिया दी है।
विज्ञापन
सुनील शेट्टी-केएल राहुल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता सुनील शेट्टी हाल ही में अपने दामाद और क्रिकेटर केएल राहुल की तारीफ करते नजर आए। दरअसल, केएल राहुल ने हाल ही में टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए ओपनिंग करते हुए केएल राहुल ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार सेंचुरी लगाई। इसी के साथ टी20 क्रिकेट में उन्होंने एक रिकॉर्ड तोड़ दिया। वे टी20 क्रिकेट में सबसे तेजी से 8000 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। इस पर केएल राहुल के ससुर व एक्टर सुनील शेट्टी ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

बोले- 'मुझे नहीं लगता कि वे विराट का रिकॉर्ड तोड़कर खुश होंगे'
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने दामाद केएल राहुल की दिल खोलकर तारीफ की। साथ ही उन्होंने कहा कि केएल राहुल देश के लिए खेलना चाहते हैं। बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं। विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ना उनका लक्ष्य नहीं, क्योंकि वे उन्हें बहुत पसंद करते हैं। सुनील शेट्टी ने अपने दामाद के बारे में आगे कहा, 'वह देश के लिए सभी प्रारूपों में खेलना चाहते हैं... वह विराट को बहुत पसंद करते हैं और वे बहुत अच्छे दोस्त हैं। मुझे नहीं लगता कि वह उनका रिकॉर्ड तोड़कर खुश होंगे... उनके लिए, यह अच्छा खेलना और टीम को जीतते देखना जरूरी है'।
 

बोले- 'वह सिर्फ टीम इंडिया का हिस्सा बनना चाहते हैं'
सुनील शेट्टी ने आगे कहा कि केएल राहुल का एकमात्र फोकस देश के लिए खेलने पर है, जिसे वह अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि मानते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि केएल राहुल के लिए बेहतर खेलना कभी भी कोहली या रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ना नहीं रहा है, बल्कि वे टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं। सुनील शेट्टी ने कहा, 'केएल राहुल के बारे में मैं केवल यही जानता हूं कि वह देश के लिए खेलना चाहते हैं, चाहे कुछ भी हो जाए। वह सभी प्रारूपों में खेलना चाहते हैं - चाहे वह नंबर 1, नंबर 5, नंबर 8, नंबर 9, नंबर 10 या नंबर 11 हो। वह सिर्फ टीम इंडिया का हिस्सा बनना चाहते हैं और यही उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है'। 

Paresh Rawal: मीम्स की दुनिया में मशहूर हैं बाबू भैया, ‘हेरा-फेरी’ के ये डायलॉग भी सदाबहार
विज्ञापन

2023 में हुई अथिया और केएल राहुल की शादी
सुनील शेट्टी ने कहा, 'केएल राहुल विराट की बहुत तारीफ करते हैं। वे बहुत अच्छे दोस्त हैं। इसलिए, मुझे नहीं लगता कि वह सिर्फ इसलिए खुश होंगे, क्योंकि उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वह इसलिए खुश होंगे क्योंकि उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्हें जानते हुए मैं यह कह सकता हूं। बता दें कि केएल राहुल की शादी सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी से हुई है। कपल एक बेटी के माता-पिता हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें