सार
‘हेरा फेरी’ फिल्म में बाबू भैया उर्फ बाबूराव का किरदार सबसे ज्यादा मशहूर हुआ। इस किरदार को परेश रावल ने अलग ही अंदाज में निभाया था। हाल ही में एक्टर ने घोषणा की है कि वह अगली ‘हेरा फेरी’ फिल्म का हिस्सा नहीं बनेंगे। इस बात से फैंस दुखी हैं। हम आपको बता रहे हैं कि बाबू भैया के कुछ पॉपुलर डायलॉग्स और मीम्स के बारे में।
फिल्म 'हेरा फेरी' में बाबूराव उर्फ बाबू भैया के किरदार में परेश रावल
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
हाल ही में परेश रावल ने कहा कि वह ‘हेरा फेरी’ की अगली फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। इस फिल्म में वह बाबू भैया नाम का एक आइकॉनिक रोल निभा चुके हैं। दर्शक इस किरदार को खूब पसंद करते हैं। बाबू भैया के डायलॉग्स आज भी पॉपुलर हैं। साथ ही मीम्स की दुनिया में भी बाबू भैया के कैरेक्टर का खूब इस्तेमाल किया जाता है। जानिए, बाबू भैया के चर्चित डायलॉग और कुछ खास मीम्स।
बाबू भैया के पॉपुलर डायलॉग्स
फिल्म ‘हेरा फेरी’ में बाबू भैया माेटा सा चश्मा लगाते हैं, धोती पहनते हैं। मराठी अंदाज में अपने डायलॉग बाेलते हैं। बाबू भैया के वैसे तो कई डायलॉग फेमस हैं लेकिन इन डायलॉग्स को खूब पसंद किया जाता है।
- ‘मस्त जोक मारा है, हंस से हलकट।’
- ‘मेरे को तो ऐसा धक धक हो रेला है, चोर के घर में चोरी।’
- ‘मार मार इसको.. खोपड़ी तोड़ इसका.. खोपड़ी तोड़।’
- ‘उठा ले रे बाबा, उठा ले, मेरे को नहीं रे, इन दोनों को गरीबों को उठा लें।’
- ‘ये बाबूराव का स्टाइल है’
बाबू भैया के मीम्स भी हैं खूब मशहूर
फिल्म ‘हेरा फेरी’ के किरदार बाबू भैया या बाबूराव को मीम्स की दुनिया में भी खूब इस्तेमाल किया जाता है। इस कैरेक्टर के डायलॉग्स लगभग हर सिचुएशन पर फिट बैठ जाते हैं। मीम्स में कॉमेडी लेवल बाबू राव की वजह से बढ़ जाता है। मीम्स लवर भी बाबूराव के मीम्स को खूब एंज्वॉय करते हैं।
क्या है इस फिल्म की कहानी
25 साल पहले प्रियदर्शन ने फिल्म ‘हेरा फेरी’ निर्देशित की थी। वक्त के साथ यह एक कल्ट कॉमेडी फिल्म बन गई। ‘हेरा फेरी’ की कहानी राजू (अक्षय कुमार) श्याम (सुनील शेट्टी) और बाबूराव गणपत राव उर्फ बाबू भैया नाम के तीन किरदारों के ईद-गिर्द घूमती है। राजू और श्याम, बाबूराव के किराएदार हैं। इन सबको पैसों की तंगी है। ऐसे में एक फोन का क्रॉस कनेक्शल लगता है, जिसमें एक बच्ची के लिए फिरौती मांगी जाती है। यह कॉल कैसे राजू, श्याम और बाबू भैया की जिंदगी बदल देती है, इसी कहानी को कॉमेडी अंदाज में दिखाया गया है। ‘हेरा फेरी’ एक फ्रैंचाइज फिल्म भी है, इसके कई पार्ट आ चुके हैं।