फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। एक बार फिर से इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की जोड़ी एक साथ नजर आने वाली है। उन्होंने फिल्म हेरा फेरी में बाबू राव, राजू और श्याम के किरदार से फैंस को अपना दिवाना बना दिया था। उनकी कॉमेडी लोगों के सिर इस कदर चढ़ी कि वो आज तक नहीं उतरी। हाल ही में हेरा फेरी 3 के सेट से तीनों अभिनेताओं की तस्वीर भी इंटरनेट पर वायरल हुई थी। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में श्याम का किरदार निभाने वाले सुनील शेट्टी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म से जुड़ी बातें की।