फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hunter : ‘हंटर’ का प्रमोशन करने शहनाज के शो पर पहुंचे सुनील शेट्टी, तस्वीरें शेयर कर एक्ट्रेस ने कही यह बात

Sat, 18 Mar 2023 06:41 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सुनील शेट्टी, शहनाज गिल - फोटो : Instagram
विज्ञापन

बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल का ‘देसी वाइब्स विद शहनाज गिल’ टॉक शो काफी पॉपुलर हो चुका है। उनके इस शो में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे नजर आ चुके हैं। शो में शहनाज मेहमानों के साथ ढेर सारी मस्ती करती नजर आती हैं। हाल ही में उनके इस शो पर बॉलीवुड के सुपरस्टार सुनील शेट्टी भी पहुचें। 

विज्ञापन

सुनील शेट्टी, शहनाज गिल - फोटो : Instagram

एक्टर यहां फिल्म ‘हंटर’का प्रमोशन करने पहुंचे थे। उनकी यह फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है। शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम पर शो के नए एपीसोड की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें सुनील नजर आ रहे हैं। शेयर की गई इन तस्वीरों में दोनों एक दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। 

शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
इन मजेदार तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है,‘हमेशा के लिए युवा और एनर्जेटिक @suniel.shetty अन्ना के साथ मेरे शो की शोभा बढ़ाने के लिए धन्यवाद इसके लिए मैं हमेशा के लिए आभारी रहूंगी।'

यह भी पढ़ें-  Bollywood: कम बजट में बनी इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर किया जमकर धमाल, कमाई के आंकड़े कर देंगे हैरान
 
विज्ञापन

शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि शहनाज जल्द ही सलमान खान की फिल्म‘किसी का भाई किसी जान’से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। फिल्म 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके अलावा पलक तिवारी, जगपति बाबू अहम किरदार में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें-  Ram Charan: नेपोटिज्म के मुद्दे पर राम चरण ने की खुलकर बात, कहा- इंडस्ट्री में केवल टैलेंट बोलता है

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें