मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल के डायरेक्टर शरण शर्मा की अगली फिल्म के लिए सारा अली खान को साइन कर लिया गया है। हालांकि, इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में सारा की खास दोस्त और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आई थीं। इस फिल्म ने जाह्नवी के एक्टिंग करियर को नई उड़ान दी थी। जाह्नवी के अलावा फिल्म में पंकज त्रिपाठी और अंगद बेदी अहम रोल में थे।
दरअसल, शरण शर्मा की इस अपकमिंग फिल्म की स्क्रिप्ट को काफी अलग और हटकर बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, फिल्म के डायरेक्टर शरण का कहना है कि उनकी नई फिल्म की कहानी थोड़ी यूनिक है जिसके लिए उन्हें लगता है कि सारा अली खान परफेक्ट रहेंगी। हालांकि अभी तक सारा को कास्ट करने को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। मगर कहा जा रहा है कि मूवी से जुड़ी कुछ फॉर्मेलिटीज को पूरा करने के बाद जल्द ही फिल्म को फ्लोर पर उतारा जाएगा। फिल्म का टाइटल क्या रखा जाएगा। इसे लेकर भी कोई खबर सामने नहीं आई है।