फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद: सुनील शेट्टी ने शुरू की नई पहल 'दवा भी, दुआ भी', जरूरतमंदों तक पहुंचाएंगे सही दवाइयां

Sun, 06 Jun 2021 05:51 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • सुनील शेट्टी ने शुरू की नई पहल 'दवा भी, दुआ भी'।
  • बीडीआर फार्मा के साथ मिलकर अभिनेता लोगों तक पहुंचाएंगे दवाइयां।
  • सुनील शेट्टी की अपील- आप हमें फोन करिए और हम मदद करेंगे।
विज्ञापन
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल में सभी लोग एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आए। ऐसे में बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने भी लोगों की खूब मदद की और लगातार कर रहे हैं। अब खबर है कि एक्टर सुनील शेट्टी ने लोगों तक सही दवाइयां पहुंचाने के लिए नई पहल शुरू की है। सुनील शेट्टी ने इस बारे में बताते हुए एक वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इसी वीडियो में एक्टर ने अपनी नई पहल 'दवा भी दुआ भी' के बारे में लोगों को बताया है।

विज्ञापन

 

सुनील शेट्टी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'एक कम्युनिटी से बड़ी कोई ताकत नहीं है, बदलाव लाने की जो खोज रही है कि उसे क्या चाहिए। मैं 'दवा भी दुआ भी' का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं, यह एक पहल है जो बीडीआर फार्मा और मेरी टीम एफटीसी टैलेंट ने शुरू की है। हम इससे ये कंफर्म करेंगे कि सही दवाएं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे।'

Trending Videos

सुनील शेट्टी ने इस बारे में बताते हुए वीडियो में कहा, 'यह बहुत कठिन समय है। आज सभी को प्रार्थना और दवा की समान आवश्यकता है। मैं सुनील शेट्टी, बीडीआर फार्मास्युटिकल्स के कोलैबरेशन से एक नई पहल 'दवा भी दुआ भी' शुरू कर रहा हूं।'
 
विज्ञापन

सुनील शेट्टी - फोटो : Instagram
सुनील शेट्टी ने आगे कहा, 'अगर आपको या आपके परिवार जनों को दवाओं की जरूरत है और उन्हें उसे खरीदने में समस्या आ रही है, तो चिंता न करें। आप हमें जानकारी दे और मैं और बीडीआर फार्मास्यूटिकल्स उन दवाओं को आप तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे। यह एक दूसरे की मदद करने और एक दूसरे का हाथ पकड़ने का समय है। 'दवा भी दुआ भी' उसी के लिए है।' बता दें, इससे पहले भी अभिनेता ने लोगों की मदद की थी। इससे पहले सुनील शेट्टी लोगों को फ्री ऑक्सिजन कन्सन्ट्रेटर्स उपलब्ध कराने की मुहिम में जुड़े थे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें