फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना के ब्वॉयफ्रेंड अब लिख रहे हैं फिल्म की कहानी, जल्द करेंगे फिल्ममांकन

Sun, 22 Jul 2018 12:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीतने वाले एक्टर सुमित व्यास जल्द ही फिल्मी परदे पर एकदम अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो सुमित व्यास पहली बार किसी फिल्म की कहानी को लिख रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी इस बात का खुलासा किया है। 
विज्ञापन


'वीरे दी वेडिंग' में करीना कपूर खान के ब्वॉयफ्रेंड की भूमिका निभाने वाले सुमित व्यास ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से एक कहानी लिख रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि उनकी यह कहानी इस साल तक पूरी हो जाएगी। अगले साल तक वह इस कहानी का फिल्मांकन करेंगे। पता हो कि सुमित व्यास बड़े परदे के अलावा कई वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं। वह डिजिटल जगत में के जाने-माने कलाकार हैं।  

फिलहाल सुमित व्यास ने इस बात का अभी खुलासा नहीं किया है कि जिस फिल्मी कहानी पर वह काम कर रहे हैं। वह वेब फिल्म की है या फिल्म बॉलीवुड फिल्म के लिए। बात करें उनकी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की तो इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान के अलावा सोनम कपूर आहुजा और स्वारा भास्कर जैसे शानदार स्टार नजर आई थीं। बड़ी स्टारकास्ट होने के बावजूद भी यह फिल्म दर्शकों के दिलों को नहीं जीत सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें