फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सांसों’ के जरिए जिंदगी के कई मायने सिखाएंगे इरफान खान, 'कारवां' का नया गाना रिलीज

Sat, 21 Jul 2018 11:07 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों बॉलीवुड एक्टर इरफान खान की अपकमिंग फिल्म 'कारवां' काफी सुर्खियों में है। बीते दिनों रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर और पहला गाना 'छोटा का फसाना' दर्शकों को काफी पसंद आया था। अब फिल्म का दूसरा गाना रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। 
विज्ञापन


'कारवां' के इस गाने का नाम ‘सांसे’ है। कोची की खूबसूरत लोकशन पर फिल्माए इस गाने को प्रतीक कुहाड ने गाया, लिखा और कंपोज भी किया है। प्रतीक इस गाने के द्वारा जिंदगी के कई मायनों को सिखा और बता रहे हैं। पूरा गाना फिल्म के मुख्य किरादार इरफान खान, दलकीर सलमान और मिथिला पालकर पर फिल्माया गया है। खास बात यह है कि इस गाने में फिल्म 'शादी में जरूर आना' की एक्ट्रेस कीर्ति खरबंदा ने स्पेशल अपीयरेंस भी दी है। इरफान खान की यह फिल्म यात्रा से भरी एक कॉमेडी फिल्म है। यह 3 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन अक्षर खुराना ने किया है। 

बात करें मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार दलकीर सलमान की तो यह उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म है। वहीं एक्ट्रेस मिथिला पालकर पहली बार किसी फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। आपको बता दें कि इरफान खान इस समय लंदन में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर गंभीर बीमारी का इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें