दरअसल, वह चाहते थे कि उनकी बेटी घर से बाहर उनके पास दोबारा लौट आए। हालांकि अब उनके पिता के सुर बदले हुए नजर आ रहे हैं। एक वीडियो जारी करते हुए अब एक्ट्रेस के पिता ने सुंबुल को वोट करने की अपील की है। वीडियो में सुंबुल के पिता कहते हुए नजर आ रहे हैं कि पिछले सप्ताह बहुत सी चीजों की वजह से मैं परेशान था इसलिए आपसे सुंबुल को वोट न करने के लिए कह दिया, लेकिन आप सबने ऐसा नहीं किया क्योंकि आप उन्हें हारते हुए नहीं देखना चाहते। उन्होंने आगे कहा कि अब मैं भी आपके इस फैसले के समर्थन में हूं और आपसे अपनी बेटी को वोट करने की गुजारिश कर रहा हूं।
Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा के आइटम सॉन्ग पर भड़के पाकिस्तानी एक्टर, कहा- रीक्रिएशन के लिए टैलेंट जरूरी
उनके इस वीडियो पर सुंबुल के फैंस भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप चिंता न करें..सुंबुल के फैंस उनके साथ हैं।' इसके अलावा एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'सुंबुल बहुत स्ट्रॉंग हैं वह शो जीतकर ही बाहर आएंगी।' बता दें कि सुंबुल के पिता पिछले कई दिनों से चर्चा में हैं। हाल ही में वह बिग बॉस 16 में नजर भी आए थे जहां सलमान खान ने उनकी क्लास लगा दी थी। सलमान ने इस दौरान यह तक कह दिया था कि अगर वीकएंड का वार देखने से आपकी तबीयत खराब हो जा रही है तो आप इसे कृपया न देखें।
Vijay Deverakonda: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा से ईडी ने की पूछताछ, लाइगर की फंडिंग से जुड़ा है मामला