यूं तो सलमान की सुल्तान और आमिर खान की दंगल चार-पांच महीने के अंतराल पर रिलीज होंगी लेकिन उनकी अभी से तुलना हो रही है। जानकारों का मानना है कि सलमान को पहले फिल्म रिलीज होने का फायदा मिलेगा।
इसकी मुख्य वजह यह है कि दोनों फिल्मों की कहानियां अलग-अलग होने के बावजूद उनका लुक और किरदार बहुत समान हैं। दोनों फिल्में हरियाणा के पहलावानों की कहानी कह रही हैं। इसके अलावा पिछले दिनों अनुष्का शर्मा का जो फर्स्ट लुक आया, वह पहलवान गीता फोगट से प्रेरित नजर आता है।
आमिर की फिल्म गीता (कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान) और उनके पिता (महावीर फोगट) पर आधारित है। आमिर महावीर फोगट की भूमिका में हैं।
सूत्रों का कहना है कि अनुष्का के लुक ने आमिर कैंप को चिंता में डाल दिया है। वह पिछले एक साल से इस फिल्म के लिए मेहनत कर रहे हैं। वह कतई नहीं चाहेंगे कि सुल्तान उनके लिए किसी भी तरह की चुनौती पेश करे।