सुकेश
- फोटो : सोशल मीडिया
जेल में की चिकन पार्टी, 10 बॉलीवुड अभिनेत्रियां हुई थी शामिल
सूत्रों ने कहा कि चंद्रशेखर की पत्नी लीना मारिया पॉल की अपने पति के कार्यालय में खुली पहुंच थी और बिना रजिस्टर में नाम दर्ज किए वह नियमित रूप से उनसे मिलने आती थी। सूत्रों के अनुसार लीना पॉल ने अपने बयान में कहा कि "कार्यालय" में टेलीविजन, फ्रिज, सोफा और मिनरल वाटर की बोतलें थीं। बताया जा रहा है कि सुकेश ने जेल में चिकन पार्टियों का भी आयोजन किया था, जिसमें महिलाओं को आमंत्रित किया गया था। सुकेश विभिन्न सुविधाओं तक असीमित पहुंच रखने के लिए जेल अधिकारियों को हर महीने 1 करोड़ रुपये देता था। जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही के अलावा, कम से कम 10 और बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने तिहाड़ जेल में सुकेश चंद्रशेखर से मुलाकात की थी।