फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2021: करोड़ों खर्च कर इन सितारों ने खरीदा आलीशान घर, इस एक्टर के घर की कीमत सुन हैरान रह जाएंगे

Sat, 18 Dec 2021 01:17 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर अचल संपत्तियों में निवेश करना पसंद करते हैं। यही कारण है कि साल 2021 में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई नामी चेहरों ने 7 करोड़ से लेकर 60 करोड़ रुपये तक के घर खरीदे हैं। कुछ सेलेब्स के लिए यह पहली संपत्ति थी, वहीं कुछ के लिए अपने निजी संबंधों में निवेश करने का जरिया था। तो आइए बात करते हैं उन सेलेब्स की जिन्होंने साल 2021 में अपने करोड़ों के घर खरीदे हैं।
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन

2 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter
सुपरस्टार अमिताभ ने मुंबई में 5,184 वर्ग फुट की संपत्ति खरीदी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संपत्ति की कीमत 31 करोड़ रुपये है। इसे टियर -2 बिल्डर, क्रिस्टल ग्रुप का प्रोजेक्ट अटलांटिस कहा जाता है। बता दें कि अभिनेता ने दिसंबर 2020 में ही यह संपत्ति खरीद ली थी, हालांकि इसका रजिस्ट्रेशन अप्रैल 2021 में हुआ था। इसके अलावा अमिताभ बच्चन के पास पहले से ही मुंबई में दो बंगले और कई अन्य संपत्तियां हैं।
विज्ञापन

अर्जुन कपूर

3 of 6
Arjun Kapoor and Malaika Arora - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म निर्माता बोनी कपूर के बेटे, अर्जुन कपूर ने अपनी प्रेमिका मलाइका अरोड़ा के घर के करीब रहने का फैसला किया है। जिसके लिए उन्होंने बांद्रा में एक 4 बेडरूम-हॉल-रसोई स्काई-विला खरीदा है। रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता ने इस अपार्टमेंट के लिए 20 से 23 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, समुद्र के सामने की संपत्ति बांद्रा पश्चिम में 26 मंजिला-ऊंची 81 औरेट में है।

अजय देवगन

4 of 6
अजय देवगन - फोटो : SELF
अभिनेता ने जुहू में 60 करोड़ रुपये की 590 वर्ग गज की हवेली खरीदी है और यह उनके वर्तमान बंगले - शक्ति के बहुत करीब है। अभिनेता के प्रवक्ता ने मीडिया रिपोर्ट में इस खबर की पुष्टि की। अजय ने पहले ही रीनोवेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बता दें कि एक्टर बहुत समय से एक संपत्ति की तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन

कंगना रनौत

5 of 6
कंगना रणौत - फोटो : Twitter- @KanganaTeam
एक्ट्रेस ने मुंबई में अपनी पहली रियल एस्टेट खरीद के बारे में एक बड़ी घोषणा करते हुए ट्विटर पर एक पोस्ट साझा की है। अभिनेत्री ने ट्वीट कर लिखा, 15 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था। मेरे पिता ने मेरे संघर्ष में मेरी मदद करने से इंकार कर दिया था। 16 साल की उम्र में अंडरवर्ल्ड माफिया के कब्जे में आ गई थी। 21 साल की उम्र में मैंने अपने जीवन में सभी खलनायकों को कुचल दिया। आज एक सफल अभिनेत्री, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और मुंबई शहर के पॉश लोकेशन बांद्रा में अपने पहले घर की मालकिन हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैकलीन फर्नांडीज

6 of 6
jacqueline fernandez - फोटो : instagram
अभिनेत्री कथित तौर पर जुहू में प्रियंका चोपड़ा के पुराने घर में शिफ्ट हो गई हैं। प्रियंका साल 2016 में पांच बेडरूम वाले अपार्टमेंट में रहती थीं और अब श्रीलंकाई ब्यूटी ने इसे अपना घर बना लिया है। अपार्टमेंट की कथित कीमत 7 करोड़ रुपये है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें