कल 2 नवंबर को बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का बर्थडे है। ऐसे में शाहरुख के फैन्स को इंतजार है कि किंग खान उन्हें इस खास मौके पर कोई बड़ा गिफ्ट दें। लेकिन इससे पहले शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान सुर्खियों में आ गई हैं ।
बता दें कि सुहाना खान पापा शाहरुख के बर्थडे से पहले कैजुअल और चिक आउटफिट में नजर आईं। सुहाना अन्य बॉलीवुड स्टार किड्स से हमेशा दो कदम आगे चलने की सोच रखती हैं। गौरतलब है कि सुहाना स्पा करवा करवाकर जैसे ही सैलून से आईं हैं वैसे ही लोगों का ध्यान उनपर गया।
सुहाना इस ड्रेस में बहुत कूल लग रही हैं। उन्होंने डार्क ब्लू रंग का ट्रेक शूट पहना हुआ है। इससे पहले सुहाना चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे के बर्थडे पार्टी में नजर आई थीं। इस दौरान भी सुहाना बहुत सुंदर लग रही थीं।
सुहाना पापा शाहरुख के 53वें बर्थडे पर धमाल करने वाली हैं। बता दें कि कल का दिन शाहरुख के लिए बहुत ही खास होने वाला है कि क्योंकि इस दिन वह अपनी अपकमिंग फिल्म जीरो का ट्रेलर भी लॉन्च करने वाले हैं।
फिल्म का टीजर पोस्टर आज रिलीज किया जा चुका है जिसे किंग खान के फैन्स ने बहुत पंसद किया है। फिल्म में शाहरुख एक बौने का किरदार निभाने जा रहे हैं। शाहरुख के अलावा फिल्म में अनुष्का और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में होंगी। फिल्म को आनंद एल रॉय ने डायरेक्ट किया है जो 21 दिसबंर 2018 को रिलीज होगी।