सैफ अली खान की बेटी सारा बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है। हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म 'केदारनाथ' का टीजर आया है, जिसमें उन्हें खूब वाहवाही मिल रही है। अभी उनकी एक भी फिल्म लॉन्च नहीं हुई है, लेकिन उन्हें फिल्मों के ऑफर आने शुरू हो गए हैं। खबर है कि इम्तियाज अली ने सारा को अपनी फिल्म के लिए अप्रोच किया है, तो वहीं सुनने में आ रहा है की सारा ने इस फिल्म के लिए हां कर दी है लेकिन अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
फिल्म 'केदारनाथ' में इनकी केमेस्ट्री सुशांत सिंह राजपूत के साथ गजब ढा रही है। आपको बता दें कि केदारनाथ के अलावा सारा रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' में भी दिखाई देंगी। कहा जा रहा है कि सैफ अली खान इस बात से बहुत खुश है कि उनकी बेटी के शुरूआती करियर के दौरान इम्तियाज अली जैसे बड़े डायरेक्टर के ऑफर आ रहे हैं। सैफ खुद इम्तियाज अली के साथ फिल्म 'लव आजकल' में काम कर चुके हैं। इम्तियाज अली के फिल्म में सारा एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी। यह सारा के लिए अच्छी खबर है कि तीन फिल्मों में अलग-अलग एक्टर के साथ नजर आएंगी।