सुहाना खान और अगस्त्य नंदा
- फोटो : इंस्टाग्राम @suhanakhan2
सुहाना की कजिन ने शेयर की फोटो
सुहाना खान की कजिन सिस्टर आलिया छिबा ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर कोल्ड प्ले म्यूजिक कॉन्सर्ट की फोटो शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आलिया छिबा सुहाना खान के साथ दिख रही हैं। एक और फोटो में उनके दोस्तों के बीच अगस्त्य नंदा भी नजर आ रहे हैं। इससे पता चलता है कि सुहाना अपने दोस्तों, कजिन के अलावा अगस्त्य नंदा के साथ भी कॉन्सर्ट देखने गईं। इन तस्वीरों को सुहाना खान ने बाद में लाइक भी किया है।
ये खबर भी पढ़ें:
Star Kids Followers: सोशल मीडिया पॉपुलैरिटी में विलेन की बेटी नंबर वन, बाकी स्टार किड्स के कितने हैं फॉलोअर्स?
पहले भी साथ नजर आए हैं सुहाना-अगस्त्य
सुहाना और अगस्त्य नंदा पहले भी मुंबई में पब्लिक प्लेस पर साथ नजर आ चुके हैं। पिछले दिनों मुंबई के एक बीच एरिया पर दोनों को साथ देखा गया। सुहाना और अगस्त्य को एक बोट में बैठकर कहीं जाते हुए देखा गया। पिछले साल भी दोनों एक बॉलीवुड दिवाली पार्टी में साथ शामिल हुए, एक ही कार में बैठकर पार्टी में साथ आए थे।
ये खबर भी पढ़ें:
ShahRukh Khan: कोल्डप्ले सिंगर क्रिस मार्टिन ने लिया स्टेज पर शाहरुख का नाम, किंग खान ने दिया रिएक्शन