फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shiv Kumar funeral: 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' के लेखक के अंतिम संस्कार के लिए निकले सुधीर मिश्रा फंसे ट्रैफिक में, इस तरह ट्वीट कर निकाला गुस्सा

Mon, 11 Apr 2022 01:36 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिग्गज अभिनेता और स्क्रीनराइटर शिव कुमार सुब्रमण्यम के अंतिम संस्कार के लिए जा रहे फिल्म डायरेक्टर ट्रैफिक जाम में फंस गए। जिसके बाद उन्होंने ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया।
 
विज्ञापन
सुधीर मिश्रा, शिव कुमार सुब्रमण्यम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और  स्क्रीनराइटर शिव कुमार सुब्रमण्यम का देर रात निधन हो गया। इस खबर से पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई। कई कलाकार सोशल मीडिया के जरिए उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार सोमवार को हिंदू श्मशानभूमि में ही किया जाना है। उनके अंतिम संस्कार में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली हैं। फिल्म डायरेक्टर और स्क्रीन राइटर सुधीर मिश्रा भी सुब्रमण्यम के अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे। रास्ते में सुधीर मिश्रा को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा तो उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया। 
विज्ञापन

 

सुधीर मिश्रा ने लिखा- पागल कर देने वाला ट्रैफिक जाम दोस्त के साथ संबंधों को कमजोर कर देता है। सड़क पर क्रेजी ट्रैफिक जाम है और हमें उनके अंतिम संस्कार के लिए देर हो रही है। सुधीर ने थोड़ी-थोड़ी देर के अंतराल पर तीन ट्वीट किए। उन्होंने लिखा- शिव सुब्रमण्यम ने मेरे साथ इस रात की सुबह नहीं, चमेली और हजारों में स्क्रिप्ट राइटिंग की। इससे बहुत पहले 1984 में जब मैं सईद मिर्जा की 'मोहन जोशी हाजिर हो' लिख रहा था तब नसीरुद्दीन शाह छोटे बच्चे (शिव सुब्रमण्यम) को सेट पर लाए और उसको सिखाने के लिए कहा।
 

तीसरे ट्वीट में सुधीर मिश्रा ने दुनिया के फेमस नाटककारों जी बी शॉ और बर्टोल्ट ब्रेख्त के बारे में बात करते हुए लिखा- शिव को शॉ और मुझे ब्रेख्त पसंद है। इसको लेकर कई बार हमारी बहुत बहस हो जाती थी, जिसके बाद ज्यादातर लोगों को लगता था कि हमदोनों आपस में कभी बात नहीं करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं था। रात गई बात गई, वह बहुत अच्छा इंसान था।
विज्ञापन

 

शिव कुमार सुब्रमण्यम बीते साल आई फिल्म 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' में आखिरी बार नजर आए थे। इस फिल्म में वह सान्या मल्होत्रा के पिता बने थे। इसके अलावा अभिनेता कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुके हैं। साथ ही वह कुछ फिल्मों का स्क्रीनप्ले भी लिख चुके हैं। उन्होंने विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'परिंदा' और सुधीर मिश्रा की फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' का स्क्रीनप्ले लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें