फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sudha Murthy: सुधा मूर्ति ने दिलीप कुमार से की किंग खान की तुलना, बोलीं- शाहरुख ही ले रहे हैं उनकी जगह

Tue, 16 May 2023 10:53 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इंफोसिस फाउंडेशन की चेयरपर्सन सुधा मूर्ति ने 'द कपिल शर्मा शो' में कहा कि शाहरुख खान ही दिलीप कुमार की तरह एक्टिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन
सुधा मूर्ति, शाहरुख खान - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंफोसिस फाउंडेशन की चेयरपर्सन सुधा मूर्ति हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' में शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि जब वह छोटी थीं तो दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार उनके हीरो थे। साथ ही सुधा मूर्ति ने कपिल शर्मा के शो पर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की तारीफ करते हुए बड़ी बात कह दी। 

विज्ञापन


Rajpal Yadav: पत्रकार की भूमिका निभाकर उत्साहित दिखे राजपाल, बोले, फिल्म ‘कटहल’ मुझे धोखे से मिल गई

शाहरुख खान के लिए क्या बोलीं सुधा
अपने पसंदीदा हीरो के बारे में बात करते हुए शो में सुधा मूर्ति ने कहा, 'जब मैं छोटी थी तो मेरे हीरो दिलीप कुमार थे। वह तो बस लाजवाब थे। उनके बाद एक और अभिनेता हैं, जो इस तरह की भावनाओं के साथ अभिनय कर सकते हैं। वह शाहरुख खान हैं।

Vijay Varma: इस साल 'कान' में डेब्यू करने जा रहे हैं विजय वर्मा? एक्टर ने तस्वीर साझा कर बताई सच्चाई

'वीर-जारा' में नजर आते दिलीप कुमार
सुधा मूर्ति ने दिलीप कुमार से शाहरुख की तुलना करते हुए कहा, 'जब मैंने फिल्म 'वीर-जारा' देखी मैंने अपनी बेटी से कहा कि अगर दिलीप कुमार छोटे होते तो 'वीर-जारा' करते और अब उनकी जगह शाहरुख खान ले रहे हैं। केवल वही कर सकते हैं।'

Amitabh Anushka: बिना हेलमेट बाइक की सवारी करना अमिताभ-अनुष्का को पड़ा महंगा, अब मुंबई पुलिस करेगी कार्रवाई
विज्ञापन

सुधा ने सुनाया मजेदार किस्सा
सुधा मूर्ति ने शो में वह किस्सा भी सुनाया, जिसमें लोगों ने उनके कपड़ों की वजह से उन्हें कैटल क्लास का समझ लिया था। सुधा तब बिजनेस क्लास की लाइन में लगी थीं और लोगों को लग रहा था कि वह कैटल क्लास की हैं, तब उन्होंने लोगों को बताया भी था कि वास्तव में क्लास किसे कहते हैं।

Guneet Monga: ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा ने किया खुलासा, बताया किस वजह से पूर्व राष्ट्रपति को लिखना पड़ा था पत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें