नए एनिमेटिड कंटेंट का भी होगा निर्माण
दरअसल, एनिमेशन की दुनिया में अपने रणनीतिक विस्तार योजना के तहत मुक्ता आर्ट्स ने साल 2025 में SGM Animation Studio लॉन्च किया था। यह इस कंपनी का एक एनिमेशन और गेम्स डिवीजन है। यह स्टूडियो एनिमेटेड फिल्में, सीरीज, कॉमिक बुक्स और गेम्स के विकास, निर्माण और को-प्रोडक्शन पर केंद्रित है। साथ ही यह चार दशकों में बने मुक्ता आर्ट्स के समृद्ध बौद्धिक संपदा (IP) लाइब्रेरी का उपयोग करते हुए नई ओरिजिनल प्रॉपर्टीज भी तैयार करेगा। इसके तहत बनने वाला कंटेंट कंपनी की स्टोरीटेलिंग की विरासत से प्रेरित होगा।
इन फिल्मों पर बनेंगे एनिमेटिड शो और फिल्में
इस MOU के तहत मुक्ता आर्ट्स और ग्रीन गोल्ड एनिमेशन मिलकर मुक्ता आर्ट्स की प्रतिष्ठित फिल्मों से प्रेरित कई एनिमेटेड IP विकसित करेंगे। इनमें प्रमुख रूप से कालीचरण, कर्ज, हीरो, कर्मा, राम लखन, खलनायक, सौदागर और इकबाल सहित कई अन्य फिल्मों के साथ इनके किरदारों पर आधारित स्पिन-ऑफ भी शामिल होंगे। इस सहयोग पर बात करते हुए ग्रीन गोल्ड एनिमेशन के संस्थापक और सीईओ राजीव चिलका ने कहा, 'एसजीएम स्टूडियो के साथ यह साझेदारी हमें लंबे समय तक चलने वाले एनिमेशन IP बनाने के अपने अनुभव को एक प्रतिष्ठित फिल्म कैटलॉग पर लागू करने का अवसर देती है। साथ मिलकर हम ऐसी एनिमेटेड दुनिया बनाना चाहते हैं, जो इन शानदार कहानियों से जुड़ी हो और आज के युवा वैश्विक दर्शकों से भी जुड़ सकें'।
सुभाष घई ने क्या कहा?
मुक्ता आर्ट्स लिमिटेड के संस्थापक और फिल्ममेकर सुभाष घई ने कहा, 'मुक्ता आर्ट्स हमेशा से भावनात्मक रूप से जुड़ी कहानियां बनाने में विश्वास रखता है। एनिमेशन के माध्यम से हम अपनी IP को अगली पीढ़ी के लिए एक नए माध्यम में विस्तार दे रहे हैं। यह साझेदारी भारतीय सिनेमा की प्रतिष्ठित विरासत को नई तकनीक और नए फॉर्मेट के जरिए वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।