फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sahil Khan: 'स्टाइल' फेम अभिनेता साहिल खान ने की शादी, 26 साल छोटी हैं उनकी दूसरी पत्नी

Fri, 14 Feb 2025 06:15 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sahil Khan: फिल्म स्टाइल से दर्शकों के दिलों में राज करने वाले साहिल खान ने दूसरी शादी कर ली है। उनकी पत्नी मिलेना एलेक्जेंड्रा उनसे उम्र में 26 साल छोटी हैं।
 
विज्ञापन
साहिल खान, मिलेना एलेक्जेंड्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता और व्यवसायी साहिल खान शादी के बंधन में बंध गए हैं। मिलेना एलेक्जेंड्रा से उन्होंने 9 फरवरी 2025 को शादी की थी, जिसकी जानकारी उन्होंने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए अब दी है। मिलेना की उम्र 22 साल बताई जा रही है, जबकि साहिल उनसे 26 साल बड़े हैं। 

विज्ञापन

Chhaava Movie Review:आज रिलीज हुई है विक्की कौशल की छावा, आपको जाना चाहिए या नहीं यहां पढ़ें रिव्यू

शादी का वीडियो किया साझा
‘स्टाइल’ जैसी फिल्म में अपनी भूमिका के लिए पहचाने जाने वाले साहिल ने अपनी शादी का एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया। साहिल ने मिलेना से रूस में सगाई की थी। बताया जा रहा है कि कथित तौर पर कागजों पर दोनों पहले से ही शादीशुदा थे। उन्होंने अपनी शादी की तारीख को 2024 में निर्धारित किया था, लेकिन बाद में  9 फरवरी 2025 को शादी करने का फैसला किया। उनकी शादी का केक सात परतों वाला था, जिसमें गुलाबी और ग्रे रंगों का मिश्रण था। केक को पीले और सफेद फूलों से सजाया गया था और उस पर शादी की तारीख भी लिखी थी।
Mawra Hocane: 'सनम तेरी कसम' की अभिनेत्री मावरा ने तय किया पाकिस्तान से बॉलीवुड तक का सफर; ऐसे मिली फिल्म

लोगों ने जमकर दी बधाई
जैसे ही साहिल ने अपनी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस पर लाइक्स और कमेंट्स की बौछार हो गई। एक फैन ने लिखा, “वाह... आपको जीवनभर खुशियों और साथी का साथ मिले”। एक अन्य फैन ने लिखा, “साहिल भाई अपनी शादी की फोटो भी अपलोड करो, हमें आपको देखना है...” वहीं एक और फैन ने कमेंट किया, “आप दोनों एक साथ बहुत खूबसूरत लगते हैं। आपने एक शानदार महिला को अपनी जीवनसंगिनी चुना है, और यह साफ दिखाई देता है कि वह आपके लिए कितनी मायने रखती हैं। वह सच में एक हीरे जैसी हैं। सबसे खूबसूरत जोड़ी।”
विज्ञापन

कौन हैं मिलेना?
मिलेना साहिल खान की दूसरी पत्नी हैं। वह बेलारूस (यूरोप) से हैं। साहिल ने खुलासा किया कि मिलेना एक छात्रा थीं और उनकी पढ़ाई उनके रिश्ते के दौरान पूरी हुई थी। एक इंटरव्यू में साहिल ने साझा किया था कि मिलेना एक बुद्धिमान, संवेदनशील, परिपक्व और स्वभाव से शांत लड़की हैं।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें