फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Kapoor: रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल को चिढ़ाती नजर आईं श्रद्धा कपूर, सोशल मीडिया पर डाली यह तस्वीर

Fri, 13 Dec 2024 08:07 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर यूं तो अपनी निजी जिंदगी पर ज्यादा बात नहीं करतीं। मगर हाल ही में अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में वे कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी को टैग करती दिखी हैं।
विज्ञापन
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल फिल्म 'स्त्री 2' में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाने वाली अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करती हैं। अपने लिंकअप और अफेयर की खबरों पर भी वे अक्सर चुप्पी साधे रखती हैं। मगर हाल ही में श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर खुद ऐसा पोस्ट साझा किया है कि उनकी निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर बातें होने लगी हैं। 

विज्ञापन

मुंबई के वड़ा पाव का उठाया लुत्फ
श्रद्धा कपूर ने अपनी हालिया इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने कथित बॉयफ्रेंड को टैग किया है। दरअसल, काफी वक्त से श्रद्धा कपूर के लिंक अप की खबरें राहुल मोदी से चल रही हैं। श्रद्धा कपूर ने गुरुवार रात इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें वे मुंबई के वड़ा पाव का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। इसमें उन्होंने राहुल मोदी को टैग करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, 'मैं हमेशा तुम्हें बुली करती रहूं कि तुम मुझे वड़ा पाव खिलाने लाओ'।

ब्रेकअप के कयासों के बीच आया पोस्ट
इस पोस्ट के साथ श्रद्धा ने बैकग्राउंट में किशोर कुमार का क्लासिक सॉन्ग 'ये वादा रहा' लगाया है। श्रद्धा के इस पोस्ट ने फैंस का ध्यान खींच लिया है और इसी के साथ एक बार फिर उनकी पर्सनल लाइफ पर चर्चा शुरू हो गई है। बता दें कि बीते दिनों मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि श्रद्धा और राहुल की राहें अलग हो गई हैं। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए गए कि श्रद्धा ने राहुल को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। हालांकि, राहुल अभिनेत्री को फॉलो कर रहे थे। ब्रेकअप के कयासों के बीच श्रद्धा का यह पोस्ट सामने आया है।
Mukesh Khanna On Pushpa 2: मुकेश खन्ना ने किया ‘पुष्पा 2’ का रिव्यू, अल्लू अर्जुन को शक्तिमान के लिए बताया फिट
 
विज्ञापन

कौन हैं राहुल मोदी?
बीते दिनों श्रद्धा कपूर ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान राहुल और अपने रिश्ते को लेकर बात करते हुए कहा, 'मुझे अपने पार्टनर के साथ समय बिताना बेहद पसंद है। उनके साथ मूवी देखना, डिनर पर जाना या ट्रैवल करना अच्छा लगता है'। राहुल और श्रद्धा के डेटिंग की खबरें इसी साल के शुरुआत में आनी शुरू हुईं, जब इन्हें साथ देखा गया। श्रद्धा जहां अभिनेत्री हैं, वहीं राहुल पेशे से स्क्रीनराइटर हैं।
Pushpa 2 Collection Day 8: हिंदी बेल्ट में पुष्पा 2 की कमाई में 12% की गिरावट दर्ज, 500 करोड़ी बनने से चूकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें