फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anil Kapoor: अचानक क्यों बढ़ गई थी अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित के बीच दूरी, फिल्मों में भी साथ नहीं आते थे नजर

Sun, 28 Nov 2021 09:56 AM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनिल कपूर-माधुरी दीक्षित - फोटो : Instagram
अकिलिस टेंडन की समस्या से जूझ रहे बॉलीवुड स्टार अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट के कारण एक बार फिर चर्चा में हैं। लंबा काला कोट पहनकर जर्मनी की सड़कों पर चलते अनिल कपूर के वीडियो को देख फैंस उनसे उनका हालचाल पूछ रहे हैं। फैंस चिंता जता रहे हैं कि अनिल पूरी तरह ठीक हैं या नहीं? इसी बीच आपको बताते हैं बॉलीवुड के झक्कास अभिनेता से जुड़ा एक ऐसा किस्सा जिसे कम ही लोग जानते होंगे।


 
विज्ञापन

2 of 5
'बेटा' में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित
पर्दे पर अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी का धमाल तो आपने देखा ही है। शुरुआती दिनों से ही अनिल और माधुरी की जोड़ी को दर्शकों का प्यार मिलता आया है। बेटा, खेल, तेजाब, परिंदा और जमाई राजा जैसी फिल्मों को लोगों ने दिवानों जैसा प्यार दिया था। लोग उन्हें साथ देखना पसंद करते थे, लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया था जब फैंस उन्हें एक साथ देखने के लिए तरस गए थे। 
विज्ञापन

3 of 5
माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर
दरअसल इतनी सारी फिल्मों की शूटिंग साथ में करने और लंबे समय तक एक साथ काम करने के कारण माधुरी और अनिल के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। वो दोनों शूटिंग के बाद भी सेट पर अक्सर साथ में समय बिताते थे। इन सब के बीच उनके बारे में अलग-अलग तरह की अफवाह उड़ने लगी। कई जगह माधुरी और अनिल के अफेयर की चर्चा होने लगी। माधुरी भी इन बातों से अनजान नहीं थीं। 

4 of 5
अनिल कपूर-माधुरी दीक्षित
एक दिन अनिल कपूर की पत्नी सुनीता अपने बच्चों के साथ उनसे मिलने के लिए सेट पर पहुंची थीं। अनिल पत्नी और बच्चों के साथ सेट पर समय बिता रहे थे, तभी वहां से माधुरी गुजरीं। उन्होंने अनिल को परिवार के साथ समय बिताता हुआ देखा तो उन्हें लगा कि कहीं अनके अफेयर की खबरों के कारण कहीं अनिल के परिवार में दूरियां न बढ़ जाए। इसके बाद से माधुरी ने अनिल से दूरी बना ली और फिल्मों में भी साथ काम करना बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनिल कपूर-माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित ने एक साक्षात्कार में भी बताया था कि मैं ऐसा कुछ भी नहीं करना चाहती थी, जो अनिल के परिवार के लिए किसी भी तरह की मुश्किल खड़ी करे या फिर उनके परिवार के सदस्य को हानी पहुंचाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें