अभिषेक बनर्जी, शुभमंद और मिया मेलेजर अभिनीत फिल्म 'स्टोलन' एक के बाद एक उपलब्धि हासिल कर रही है। हाल ही में इसका प्रदर्शन बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल के 67वें संस्करण में किया गया। इससे पहले करण तेजपाल द्वारा निर्देशित इस हिंदी फिल्म का वेनिस फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ था। वहीं, अब इस मूवी का प्रीमियर केरल अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव केरल (आईएफएफके) में होने वाला है, जिसकी खबर मात्र ने फैंस के उत्साह को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है।
केरल अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफके) का आयोजन और मेजबानी केरल के सांस्कृतिक मामलों के विभाग की ओर से केरल राज्य चलचित्रा अकादमी द्वारा की जाती है। इस वर्ष यह फिल्म फेस्टिवल 8 दिसंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित होने वाला है। फेस्टिवल में 'स्टोलन' का प्रीमियर 9 दिसंबर, 11 दिसंबर और 13 दिसंबर को होगा। यह फिल्म पांच महीने के एक बच्चे की कहानी बताती है, जिसका उसकी मां से अपहरण कर लिया गया है।
'स्टोलन' एक पांच महीने के बच्चे को उसकी मां से अपहरण किए जाने की कहानी बताती है, और यह घटना भाइयों गौतम और रमन का ध्यान आकर्षित करती है, जिससे उन्हें आधिकारिक कथानक के अनुसार विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। कहानी दोनों भाइयों के रिश्तों और दृढ़ विश्वास का परीक्षण करती हैं। फिल्म को मिल रही एक के बाद एक उपलब्धि से इसके निर्माता गौरव ढींगरा बेहद खुश हैं।
Chamak Music: छह एपिसोड, 28 गाने, ‘चमक’ के म्यूजिक लॉन्च में जमीं पर उतरे संगीत सितारे
निर्माता गौरव ढींगरा ने कहा, 'वैश्विक स्तर पर और मुंबई में स्टोलन के लिए शानदार और हार्दिक स्वागत के बाद, मैं केरल के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में अपनी फिल्म पेश करने के लिए उत्सुक हूं। हम प्रतिक्रिया देखने के लिए उत्सुक हैं। उपस्थित मलयालम दर्शकों से और अखिल भारतीय मंच पर फिल्म की पहुंच और प्रभाव का आंकलन करना हमारे लिए महत्वपूर्ण होगा।'