फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stardust: स्टारडस्ट के 50 साल पूरे होने पर सितारों ने रेड कार्पेट पर बांधा समां, भूमि के लुक ने लूट ली महफिल

Sun, 29 Jan 2023 10:45 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

स्टारडस्ट के 50 साल पूरे होने पर रेड कार्पेट पर सितारों जलवा देखने को मिला। रेखा साड़ी में खूबसूरत लगीं, तो भूमि और वाणी ने गाउन में अपनी अदाएं दिखाईं।
विज्ञापन
स्टारडस्ट के सेलिब्रेशन में पहुंचे सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टारडस्ट ने इंडस्ट्री में अपने 50 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर एक इवेंट का आयोजन किया गया, जिसमें बी टाउन के सेलेब्स ने जलवा बिखेरा। सोशल मीडिया पर रेड कार्पेट की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें सितारों का बेस्ट अवतार देखने को मिला। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा भूमि पेडनेकर के लुक की रही, जिन्होंने कटआउट गाउन में अपने एब्स फ्लॉन्ट किए।

विज्ञापन


इस इवेंट में कार्तिक आर्यन, अनुपम खेर, सोनू सूद, रवीना टंडन, रेखा समेत बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे थे। मेटैलिक गाउन में वाणी कपूर बेहद स्टाइलिश लगीं, तो भूमि पेडनेकर ने एमेरल्ड ग्रीन कलर के गाउन में सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। भूमि के लुक की सबसे ज्यादा चर्चे हुए, जिसमें वह डार्क आइज, न्यूड लिप्स और बंधे बालों के साथ अपने एब्स फ्लॉन्ट करती नजर आईं। भूमि के टोन्ड फिगर ने लोगों की खूब वाहवाही बटोरी।
Box Office Report: चौथे दिन भी रही 'पठान' की चांदी, 'थुनिवु'-'वारिसु' के कलेक्शन में भी आया उछाल
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके अलावा रेड कार्पेट पर रवीना टंडन और रेखा साथ में सेल्फी लेती नजर आईं। रवीना ने सिल्वर और ब्लैक कलर की ड्रेस कैरी की थी, तो रेखा ब्लैक, गोल्डन कलर की साड़ी में गजरे के साथ बेहद खूबसूरत लगीं। इसके साथ ही रेखा के हाथ में ब्लैक और गोल्डन कलर का छोटा सा पर्स भी दिखाई दिया। वहीं, श्रेया सिरन, निम्रत कौर, सान्या मल्होत्रा, टिस्का चोपड़ा, नरगिस फाकरी, मनोज बाजपेयी, मधुर भंडारकर, अनिल कपूर, मनीष पॉस, आयुष शर्मा सहित कई सितारे नजर आए।
Rakhi Sawant: दुख की घड़ी में राखी सावंत को याद आए सलमान खान, करुण रुदन करते हुए लिया भाई का नाम
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें