गोविंदा और उनकी को-स्टार रानी स्वर्णकार के कथित रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों के बीच, सुनीता आहूजा ने एक बार फिर अपने रिश्ते पर बात की है। काफी पहले से सुनीता अपनी शादी में चल रही उथल-पुथल के बारे में बात करती रही हैं। हाल ही में कोलकाता के पास ऐतिहासिक दक्षिणेश्वर काली मंदिर के दौरे के दौरान, सुनीता ने अपनी निजी जिंदगी की मुश्किलों के बारे में बात की। उन्होंने महिलाओं, जेन-जी दर्शकों और मीडिया से उनका साथ देने की अपील की।
गोविंदा और रानी के रिश्ते की नहीं हुई पुष्टि
गोविंदा और रानी के रिश्ते को लेकर चल रही अफवाहों की पुष्टि नहीं हुई है। न तो गोविंदा और न ही रानी ने किसी भी कथित रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है।
गोविंदा और सुनीता आहूजा
- फोटो : सोशल मीडिया
क्यों मंदिर गईं सुनीता?
पश्चिम बंगाल में दक्षिणेश्वर काली मंदिर के बाहर बात करते हुए, सुनीता ने कहा कि वह देवी काली का आशीर्वाद लेने और अपनी जिंदगी की मुश्किलों को दूर करने की प्रार्थना करने के लिए मंदिर आई थीं। उन्होंने मीडिया से यह भी आग्रह किया कि वे उन लोगों को बढ़ावा न दें जो इस विवाद के जरिए ध्यान खींचने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, 'मैं आज देवी काली का आशीर्वाद लेने दक्षिणेश्वर मंदिर आई हूं। जैसा कि आप सभी जानते हैं, देवी काली राक्षसों का विनाश करती हैं। मेरी जिंदगी में भी कुछ राक्षस हैं। मैं यहां देवी से उन्हें भी खत्म करने की प्रार्थना करने आई हूं।'
क्या है सुनीता की अपील?
इसके बाद सुनीता ने मीडिया से सीधे अपील की कि वे इस विवाद का समर्थन न करें और न ही इसे बढ़ावा दें। उन्होंने कहा, 'जो लोग मीडिया में आकर पब्लिसिटी पाने की कोशिश कर रहे हैं, मैं उनसे हाथ जोड़कर अनुरोध करती हूं कि वे उनका समर्थन न करें। अगर आपके परिवार की बेटी या बहू को इन सब चीजों से गुजरना पड़ता, तो आप क्या करते?'
गोविंदा और सुनीता
- फोटो : X
युवा और महिलाओं से भी की गुजारिश
सुनीता ने महिलाओं और जेन-जी दर्शकों से भी अपनी जिंदगी के इस मुश्किल दौर में उनका साथ देने को कहा। उन्होंने कहा 'मैं चाहती हूं कि आप सभी मेरा समर्थन करें। सभी जेन-जी युवा और महिलाएं, कृपया मेरा समर्थन करें। मेरे साथ जो हो रहा है, वह सही नहीं है। मेरा घर बिना किसी वजह के टूट रहा है। मैं चाहती हूं कि आप सभी महिलाएं मेरे लिए आवाज उठाएं और मेरा साथ दें। मैं चाहती हूं कि जेन युवा भी मेरे लिए आवाज उठाएं।'
रानी के साथ दिखे गोविंदा
सुनीता की ये ताजा बातें गोविंदा के रानी के साथ लालबागचा राजा जाने के बाद सामने आई हैं। दोनों की तस्वीरें पंडाल में बप्पा का आशीर्वाद लेते हुए ली गई थीं।
गोविंद ने दी सफाई
- इससे पहले, एएनआई से बात करते हुए गोविंदा ने अपनी पर्सनल जिंदगी के बारे में चल रही अटकलों पर बात की।
- अभिनेता ने कहा कि उनका जाना काम से जुड़ा था और उन्होंने अपने और रानी के रिश्ते को लेकर उड़ रही अफवाहों को खारिज कर दिया।
- उन्होंने दावा किया कि उन्हें उनके परिवार से दूर करने और उन्हें बदनाम करने की कोशिशें की जा रही थीं।
- उन्होंने इन घटनाओं को सोची-समझी साजिश बताया और कहा कि वह अपने काम पर ध्यान देते रहे हैं।
- रानी के रिश्ते को लेकर गोविंदा ने कहा कि उनका रिश्ता प्रोफेशनल है। उन्होंने बताया कि वह रूपा के लिए आशीर्वाद लेने लालबागचा राजा गए थे।