फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशाल चतुर्वेदी: ‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर के साथ काम करने वाले थे मुश्ताक, फिल्ममेकर ने शेयर किया भावुक पोस्ट

Fri, 25 Sep 2026 08:31 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mushtaq Khan: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्ममेकर विशाल चतुर्वेदी भी काफी दुखी हैं। विशाल चतुर्वेदी की हालिया फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अब फिल्ममेकर ने मुश्ताक खान के निधन पर दुख जाहिर किया है। 
विज्ञापन
मुश्ताक खान और विशाल चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता मुश्ताक खान के निधन की खबर से फिल्म और कॉमेडी जगत में शोक की लहर है। फिल्मी जगत के कई सितारे उनके निधन पर दुख व्यक्त कर रहे हैं। इसी कड़ी में डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने भी एक पोस्ट के जरिए शोक जताया है।  
विज्ञापन


कैंसर से जूझ रहे थे मुश्ताक खान
मुश्ताक खान ने गुरुवार 24 सितंबर को अंतिम सांस ली। मुश्ताक खान लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनकी हालत काफी गंभीर थी और वह कैंसर की आखिरी स्टेज में थे। उनका मुंबई के नानावती अस्पताल में इलाज चल रहा था। यहीं उन्होंने आखिरी सांस ली।

मुश्ताक खान - फोटो : सोशल मीडिया
विशाल चतुर्वेदी ने किया भावुक पोस्ट 
मुश्ताक खान के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उन्होंने अपने लंबे करियर में कई फिल्मों में सपोर्टिंग किरदार निभाकर दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई। उनके निधन के बाद इंडस्ट्री के कई कलाकार और फिल्ममेकर उन्हें याद कर रहे हैं। 

विशाल चतुर्वेदी ने एक्स पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'हम साथ काम करने वाले थे मुश्ताक जी। क्या शानदार अभिनेता थे आप और क्या विरासत छोड़ गए हैं। ओम शांति।'

देखें पोस्ट- 
विज्ञापन

मुश्ताक खान - फोटो : सोशल मीडिया
मुश्ताक खान कई फिल्मों और टीवी शोज में आए नजर
मुश्ताक खान ने 'सड़क', 'दिल है कि मानता नहीं', 'साथी', 'आशिकी', 'जूनून', 'गुमराह', 'गोपी किशन', राजा', 'वेलकम', 'गदर', 'क्रन्तिवीर', 'हम हैं राही प्यार के', 'नाराज', 'सर' जैसी सैकड़ों फिल्मों में छोटे रोल किए। साथ ही वे 'अदालत', 'भारत एक खोज', 'वाघले की दुनिया' जैसे टीवी शोज में भी नजर आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें- द पैराडाइज: फिल्म की आलोचना पर नानी का रिएक्शन, पोस्ट शेयर कर कहा- ‘ट्रोल्स देखकर मजा आया, कमियां भी सीखीं’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें