बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा
इस कॉन्सर्ट में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल होंगे। करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, कियारा आडवाणी, अनन्या पांडे, रणवीर सिंह, तमन्ना भाटिया, अरबाज खान, श्रद्धा कपूर, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी और राशा थडानी जैसे सितारों के आने की उम्मीद है। इसके अलावा, अंबानी परिवार के कुछ सदस्य भी इस शो में नजर आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: रोमांटिक फिल्म बनाना चाहते हैं अमर कौशिक, हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स को लेकर कही यह बात, बोले- 'अभी तो 80 साल...'
शाहरुख खान और उनके परिवार से मिलेंगे एनरिक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एनरिक, जो बॉलीवुड के बड़े प्रशंसक हैं, इस दौरान शाहरुख खान, गौरी खान और उनके बच्चों-आर्यन, सुहाना और अबराम से मिलने की योजना बना रहे हैं। यह उनकी तीसरी भारत यात्रा है। वे मुंबई की संस्कृति और आध्यात्मिकता को करीब से जानना चाहते हैं। इसके लिए वे कोलाबा कॉजवे, सिद्धिविनायक मंदिर और गांधी संग्रहालय भी जाएंगे।
यह भी पढ़ें: 'मिर्जापुर द फिल्म' में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री, सोशल मीडिया पर शेयर कर दी जानकारी; लिखा- 'यकीन नहीं हो रहा'