Karan Arjun Movie Re-release: अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान अभिनीत फिल्म 'करण अर्जुन' आज शुक्रवार को फिर सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। इसी के साथ फिल्म के नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ है।
बड़े परदे पर नई फिल्मों की रिलीज के साथ-साथ इन दिनों 80 और 90 के दशक की कुछ चर्चित फिल्में भी रिलीज हो रही हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान और सलमान खान की फिल्म 'करण अर्जुन' का नाम भी जुड़ चुका है। साल 1995 में रिलीज हुई इस फिल्म को आज शुक्रवार को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। इसी के साथ फिल्म ने एक रिकॉर्ड भी बनाया है।
विज्ञापन
Trending Videos
इस मामले में बनी पहली हिंदी फिल्म
राकेश रोशन के निर्देशन में बनी फिल्म 'करण अर्जुन' ऐसी पहली हिंदी फिल्म है, जिसे भारत और विदेशों में एक साथ दोबारा रिलीज किया गया है। इस फिल्म को भारत में 1114 सिनेमाघरों में उतारा गिया है और फिल्म के करीब 2208 शो दिखाए जाएंगे। वहीं, ओवरसीज यह फिल्म 250 सिनेमाघरों में लगी है। इससे पहले किसी हिंदी फिल्म की री-रिलीज इतने व्यापक स्तर पर नहीं हुई। Kishore Sahu: 'कुवांरा बाप' और 'गाइड' जैसी फिल्मों से बनाई पहचान, एक्टिंग से ज्यादा फिल्ममेकिंग में नाम कमाया
पुरानी यादें ताजा करने का मौका
'करण अर्जुन' फिल्म में सलमान खान और शाहरुख खान के अलावा, राखी, ममता कुलकर्णी, काजोल और अमरीश पुरी जैसे सितारे नजर आए। मूल रूप से यह फिल्म 13 जनवरी 1995 को रिलीज हुई। इस फिल्म में पुनर्जन्म की कहानी दिखाई गई है। सलमान खान और शाहरुख खान भाई की भूमिका में दिखे हैं। मजबूत मनोरंजक कहानी के साथ-साथ एक्शन का धमाल है। 90 के दशक की इस हिट फिल्म को फिर से सिनेमाघरों में देख दर्शक पुरानी यादें ताजा कर सकते हैं। RC 16: मैसूर के चामुंडेश्वरी मठ पहुंचे बुची बाबू सना, आशीर्वाद लेकर राम चरण के साथ शुरू की 'आरसी 16' की शूटिंग