विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। हालांकि, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ रहा है। गोधरा कांड पर बनी इस फिल्म को देश के प्रधानमंत्री से लेकर बड़े-बड़े नेताओं से सराहना मिल रही है। हाल ही में फिल्म की निर्माता एकता कपूर ने फिल्म पर किए गए गहन शोध के बारे में बात की। आइए जानते हैं निर्माता ने फिल्म को लेकर क्या कहा?
शोध में बिताए एक साल
एएनआई से बातचीत में निर्माता एकता कपूर ने ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को लेकर कहा, "हमने इस घटना पर एक साल तक शोध किया। मैंने अपने दोस्तों से दुर्घटना के बारे में पूछा, लेकिन किसी को भी साबरमती में क्या हुआ था, इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी।" उन्होंने आगे कहा, "हमने पिछले शोध की समीक्षा करने और उन निष्कर्षों की तथ्य-जांच करने में एक साल बिताया। उसके बाद ही हमने फिल्म बनाने का काम शुरू किया। इसलिए मुझे इस फिल्म को बनाने पर गर्व है, जो इसके पीछे की सच्चाई को उजागर करती है।"
Tridha Choudhury: ‘दहलीज’ से पहुंचीं बाबा जी के ‘आश्रम’, 24 साल बड़े एक्टर के साथ बोल्ड सीन दे मचा दिया तहलका
देशभर के दिग्गजों का मिला समर्थन
गोधरा कांड पर आधारित इस फिल्म ने हलचल मचा दी है। फिल्म को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर देश के कई बड़े नेताओं की सराहना मिल रही है। साथ ही उनके लिए फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग भी रखी जा रही है। गुरुवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ फिल्म देखी, जबकि उत्तर प्रदेश के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' भी स्क्रीनिंग में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई और उपमुख्यमंत्री अरुण साओ ने रायपुर में एक विशेष स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म देखी। उत्तर प्रदेश में भी फिल्म को टैक्स-फ्री घोषित किया गया है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कलाकारों के साथ स्क्रीनिंग में भाग लिया।
इन राज्यों में टैक्स फ्री हुई फिल्म
फिल्म को देश के कई राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है। द साबरमती रिपोर्ट को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, राजस्थान और हरियाणा में कर मुक्त किया गया है, ताकि दर्शक इस फिल्म का लुत्फ उठा सके। फिल्म में विक्रांत मैसी राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा मुख्य भूमिकाओं में हैं।
Kishore Sahu: 'कुवांरा बाप' और 'गाइड' जैसी फिल्मों से बनाई पहचान, एक्टिंग से ज्यादा फिल्ममेकिंग में नाम कमाया