फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srikanth: दृष्टिबाधित भी उठा सकेंगे 'श्रीकांत' का लुत्फ, फिल्म के निर्माताओं ने की खास व्यवस्था

Tue, 07 May 2024 11:49 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

श्रीकांत फिल्म की चर्चा इन दिनों हर ओर है। राजकुमार राव अभिनीत यह फिल्म 10 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म का आनंद दृष्टिबाधित लोग भी ले सकेंगे। इसके लिए मेकर्स ने खास व्यवस्था की है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
श्रीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में राजकुमार राव का नाम भी जरूर शामिल किया जाता है। वे कई फिल्मों में अपनी  शानदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। अभिनेता जल्द ही 'श्रीकांत' नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसमें वे उद्यमी श्रीकांत बोल्ला के किरदार में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर सामने आया था, जिसमें राजकुमार दृष्टिहीन उद्योगपति के रूप में दिखे थे। यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है। कम दृष्टि और दृष्टिहीन लोग भी इस फिल्म का लुत्फ उठा सकेंगे। इसके मेकर्स ने खास व्यवस्था की है। 

विज्ञापन

Janhvi Kapoor: शिखर पहाड़िया के साथ तिरुपति में सात फेरे लेंगी जान्हवी कपूर? सुर्खियों में अभिनेत्री का बयान

Trending Videos

ऑडियो विवरण के साथ होगी रिलीज
10 मई को रिलीज होने वाली यह फिल्म एक्सएल सिनेमा ऐप पर एक ऑडियो विवरण के साथ होगी। इस बारे में बात करते हुए राजकुमार राव ने कहा, "कम दृष्टि या दृष्टिहीन व्यक्ति ऑडियो विवरण के माध्यम से फिल्म के सभी दृश्यों का लुत्फ उठा सकते हैं। लोग अपने मनपसंद के किसी भी थिएटर में किसी भी शो में जाकर इसका अनुभव ले सकते हैं।"
DNA First Look: अथर्व के जन्मदिन पर जारी हुआ 'डीएनए' का फर्स्ट लुक पोस्टर, नेल्सन की कारीगरी ने किया हैरान
विज्ञापन

उद्योगपति के जीवन पर आधारित है फिल्म
इसके लिए उपयोगकर्ता एप को एप स्टोर या गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। फिल्म की बात करें तो यह उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने  दिव्यांग व्यक्तियों को रोजगार देते हुए बोलैंट इंडस्ट्रीज की स्थापना की थी। फिल्म में राजकुमार राव के अलावा ज्योतिका और शरद केलकर भी मुख्य भूमिका में हैं। इसका निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है।
Jolly LLB 3: अक्षय के साथ पर्दे पर फिर जमेगी हुमा की जोड़ी, जॉली एलएलबी 3 में हुई 'पुष्पा पांडे' की वापसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें